Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल शुरू होने को कुछ ही समय बचा है और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी भारत में अपनी फ्रेंचाइजी की टीम के साथ जुड़ने लगे हैं। क्रिकेट की दुनिया में अपनी फिल्डिंग के लिए मशहूर जोंटी रोड्स भारत में आ चुके है। रोड्स ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की जिसमें वह भारत की पवित्र नदी गंगा में स्नान कर रहें हैं।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी जोंटी रोड्स भारत में है और उन्होंने ऋषिकेश में भारत की पवित्र नदी गंगा में डुबकी लगाई और इसके बाद सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की। इसमें उन्होंने लिखा कि पवित्र गंगा में ठंडे पानी के विसर्जन के लाभ भौतिक और आध्यात्मिक दोनों हैं। इससे मोक्ष भी मिलता है। 


PunjabKesari

रोड्स भारत को बहुत प्यार करते हैं और उनकी बेटी का जन्म भी भारत में ही हुआ है। जिसका नाम उन्होंने भारत के नाम इंडिया पर अपनी बेटी को नाम इंडिया रोड्स रखा है। रोड्स आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम के फिल्डिंग कोच हैं और अपना ज्यादा समय भारत मे ही व्यतीत करते हैं।