Sports

जालन्धर : टीम इंडिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को क्रिकेट और समाजिक स्तर पर किए गए कार्यों के चलते बीते दिनों राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। सम्मान लेने के बाद गौतम गंभीर की पत्नी नताशा जैन (Natasha Jain) के साथ एक फोटो चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल गंभीर ने अपने ट्विटर अकाऊंट पर पत्नी नताशा के साथ एक फोटो पोस्ट की है। इसमें वह अपने पदमश्री सम्मान के साथ भी दिख रहे हैं। फोटो पर गंभीर ने मजाकिया लहजे में कैप्शन दी है-

असलियत की ओर से बढ़े शोर के साथ- श्री श्री श्रीमती नताशा गंभीर के साथ पदमश्री। आप मेरी बैकग्राऊंड में तोप देखकर चिंता मत कीजिए। मैं घर पर रोज फायर्ड होता है। 
देखें ट्विट-

Gautam Gambhir photo, Gautam Gambhir Wife photo, Natasha Jain

गौतम गंभीर राजनीति में आने के इच्छुक

टीम इंडिया को 2007 के टी-20 और 2011 के वनडे वर्ल्ड कप दिलाने वाले गंभीर बीते कुछ सालों से राजनीति में आते दिख रहे हैं। कई बार ऐसी अफवाहें उठी है कि गंभीर लोकसभा चुनाव में भाजपा की ओर से लडऩे के इच्छुक है। इस संबंधी उन्होंने एक इंटरव्यू में भी स्वीकारा था कि वह राजनीति में एंट्री कर सकते हैं अगर उन्हें कोई पार्टी अच्छा मौका दे। बहरहाल चर्चा है कि गंभीर दिल्ली से ही लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि खबरों की पुष्टि तभी होगी जब सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारो का ऐलान करेंगी।

PunjabKesari, Gautam Gambhir photo, gautam gambhir images

PunjabKesari, Gautam Gambhir photo, gautam gambhir images