Sports

नांतेस: अंतोइने ग्रीजमैन के गोल की मदद से फ्रांस ने यहां एक दोस्ताना मैच में बोलिविया को 2- 0 से हराया जो यूरो 2020 फुटबाॅल क्वालीफाइंग अभियान की शुरूआत के लिए अहम माना जा रहा है।

थामस लेमार ने पांचवें मिनट में फ्रांस को बढत दिलाई। वहीं ग्रीजमैन ने ब्रेक से पहले दूसरा गोल किया। यह उनका 29वां अंतरराष्ट्रीय गोल था और वह फ्रांस के लिए सर्वाधिक गोल करने वाले फुटबाॅलरों की सूची में आठवें स्थान पर आ गए। उनके जिनेदीन जिदान से दो गोल कम है