Sports

हेग: फार्मूला वन चैंपियनशिप की 35 वर्षों के लम्बे अंतराल के बाद हॉलैंड में वापसी हो गयी है। डच ग्रां प्री की 2020 में फार्मूला वन विश्व चैंपियनशिप में वापसी होगी और इसका आयोजन फिर अगले तीन वर्षों तक जेन्डवूटर् में होगा। फार्मूला वन और जेन्डवूटर् निगम ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की।  

      
जेन्डवूटर् उत्तरी हॉलैंड में एक तटीय शहर है। यह सकिर्ट उत्तरी सागर के पास स्थित है। इस सकिर्ट का ऍफ़ वन का पुराना इतिहास है और यहां पहली रेस का आयोजन 1952 में हुआ था। यहां आखिरी बार रेस का आयोजन 1985 में हुआ था। रेड बुल टीम के रेसर मैक्स वेरस्टेपन के लोकप्रिय होने से हॉलैंड में ऍफ़ वन को फिर से लोकप्रियता मिली है। इस सकिर्ट पर अगले साल होने वाली रेस 31वीं डच ग्रां प्री होगी। रेस के लिए इस सकिर्ट का अंतररष्ट्रीय मानकों के अनुरूप फिर से पुनरुद्धार किया जाएगा।