Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद का कार्यकाल खत्म हो गया है। जिसके बाद पूर्व भारतीय स्पिनर सुनील जोशी को यह पद दिया गया है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप के बाद से ही टीम से बाहर चल रहे है। ऐसे में धोनी के भविष्य पर बोलते हुए प्रसाद का कहना है कि धोनी ने संन्यास के बारे में उन्हें और टीम मैनेजमेंट को सब बता दिया है।

PunjabKesari
दरअसल, प्रसाद ने धोनी के संन्यास के ऊपर कहा, 'मैं वास्तव में कोई अस्पष्टता नहीं देखता। एमएस अपने भविष्य के बारे में स्पष्ट है जो उन्होंने मुझे और टीम प्रबंधन को व्यक्त किया। मैं विवरणों का खुलासा नहीं कर सकता क्योंकि यह गोपनीय है। यह सबसे अच्छा है कि हमारे बीच जो भी चर्चा और साझा किया जाता है वह वहीं बना रहे। यह एक अलिखित कोड है।' 

PunjabKesari
आपको बता दें कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब अपनी वापसी को लेकर तैयार हैं और अपनी आईपीएल की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अभ्यास करना शुरू कर दिया है। सीएसके के ट्रेनिंग सेशन के दौरान धोनी की एक झलक देखने के लिए मैदान पर लोगों की भीड़ लग गई। सीएसके के ट्रेनिंग सेशन के दौरान एक फैन धोनी से मिलने के लिए मैदान पर आ गया। सीएसके के कप्तान धोनी ने भी अपने फैन को नाराज नहीं किया और उससे मिले। इसके बाद मैदान पर सुरक्षा कर्मियों ने  उस व्यक्ति को पकड़ लिया और मैदान से बाहर ले गए। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।