Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा बयान देते हुए पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने कहा कि अगर धोनी को आप पर भरोसा नहीं तो भगवान भी अपकी मदद नहीं कर सकता है। 

PunjabKesari

मिडिल आर्डर में बल्लेबाजी करने वाले बद्रीनाथ ने एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान धोनी को लेकर कई सारी बातें कही। उन्होंने कहा कि धोनी जानते थे कि मेरा रोल काफी महत्वपूर्ण था। उन्होंने कहा कि धोनी खिलाड़ियों को अतिरिक्त मौका देते हैं और ये उनकी सबसे बड़ी ताकत है। अगर धोनी को लगता है कि बद्री ठीक है तो बद्री वहां रहेगा। धोनी कहते हैं कि मैं उसे मौका दूंगा और उसे खुद को साबित करने दो। 

बद्रीनाथ ने कहा, उनका एक अपना तरीका है और वे उस पर डटे रहते हैं, चाहे नतीजा कुछ भी हो। अगर वो एक बार मान ले कि आप बहुत अच्छे नहीं हैं तो भगवान भी आपकी मदद नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि धोनी से मैंने सीखा है कि अगर कुछ अच्छा हो रहा है तो उसके साथ छेड़छाड़ करना ठीक नहीं। मैनेजमेंट पर बात करते हुए उन्होंने कहा, चाहे हमारा प्रदर्शन कैसा भी रहा हो, मालिकों ने हमेशा सपोर्ट किया और अच्छा व्यवहार किया। बॉस कहते हैं कि आप एक चैंपियन टीम हो। हमारे पास कप्तान के तौर पर महेंद्र सिंह धोनी है।