Sports

नई दिल्ली : पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी उस्मान खान का लंबे समय से कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। उनके परिवार में तीन बेटे और एक बेटी है। हॉकी इंडिया अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोम्बाम ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व भारतीय खिलाड़ी उस्मान खान के निधन की खबर सुनकर हम काफी दुखी हैं। उन्हें ‘लेफ्ट विंगर’ के तौर पर शानदार काबिलियत के लिये याद किया जायेगा। वह उन दिनों के बहुत स्टाइलिश खिलाड़ी थे। उन्होंने कहा कि हॉकी इंडिया की ओर से मैं इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। खान ने लंबे समय तक कैंसर से जूझने के बाद आंध्र प्रदेश के मदनापाले में अंतिम सांस ली।