Sports

नई दिल्ली : फोब्र्स के नए सर्वे के अनुसार टेनिस प्लेयर नाओमी ओसाका इस समय दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला प्लेयर हैं। वह 280 करोड़ रुपए प्रति साल कमा रही हैं। ओसाका को यह कमाई प्राइज मनी और इंडोर्समेंट से होती है। कमाई प्राइज मनी से वह 26 करोड़ तो एंडोसमैंट से 254 करोड़ रुपए कमाती हैं। खास बात यह है कि टॉप-10 की लिस्ट में पहली नौ पोजीशन टेनिस प्लेयर्स के नाम पर ही है। देखें लिस्ट-

280 नाओमी ओसाका (टेनिस) 
270 सेरेना विलियमस (टेनिस) 
97 एश्ले बार्टी (टेनिस) 
82 सिमोना हालेप (टेनिस) 
67 बियांका आंद्रेस्कू (टेनिस) 
50 गरबाइन मुगुरुजा (टेनिस) 
48 एलिना स्वितोलिना (टेनिस) 
44 सोफिया केविन (टेनिस) 
40 एंजलिक केर्बर (टेनिस) 
34 एलेक्स मोर्गन (फुटबॉल)
राशि करोड़ रुपए में