Sports

नई दिल्ली: भारत के होनहार टेबल टेनिस खिलाड़ी और अर्जुन अवॉर्ड विजेता सौम्यजीत घोष एक बड़े संघीन जुर्म के आरोप में फंस चुके हैं। सौम्यजीत पर 18 साल की लड़की ने रेप का आरोप लगाया है और उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज हो गई है। कोलकाता के बाहरी इलाके बारासात पुलिस थाने में सौम्यजीत के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। बंगाली अखबार एबेला की खबरों की मानें तो सौम्यजीत ने लड़की से शादी का वादा किया था लेकिन अब उन्होंने इससे इनकार कर दिया, जिसके बाद उनके खिलाफ रेप केस दर्ज हो गया।

क्या है लड़की के अारोप

ल़ड़की का आऱोप है कि इसके बाद ही सौम्यजीत ने शादी का वादा कर उसके साथ जबरन शारीरिक संपर्क बनाया, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। उसने यह भी आरोप लगाया कि इसके बाद उसने नशे की दवा देकर अपने कोलकाता स्थित बाघाजतीन के फ्लैट में उसका गर्भपात भी कराया। इसके बाद वह बीमार हो गईं। पिछले फरवरी से सौम्यजीत ने उसके साथ संपर्क में आनाकानी करने लगा और वह बात भी नहीं करता था। यहां तक कि फ़ोन भी बंद कर दिया था।

सौम्यजीत ने कहा यह एक साजिश है

हालांकि, बाद में सौम्यजीत ने उसके साथ रिश्ते की बात कबूली भी थी। इसके बाद लड़की ने बारासात महिला थाने में सौम्यजीत के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी, साजिश और गर्भपात कराने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जैसा कि पीड़िता की उम्र 18 वर्ष से कम है इसीलिए पुलिस ने ओलम्पियन के खिलाफ प्रोटेक्शन आफ चिल्ड्रेन फ्राम सेक्सुअल अफेंसेस एक्ट(पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं सौम्यजीत ने सभी आरोपों से इन्कार करते हुए कहा है कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।