Sports

सेंट पीटर्सबर्गः रूस में चल रहे फीफा विश्वकप के ग्रुप डी के मुकाबले में क्रोएशिया ने नाइजीरिया को 2-0 से शिकस्त दी। क्रोएशिया की ओर से मैच के 32वें मिनट में नाइजीरियाई के मिड फील्डर ओघनेकरो इतेबो गेंद को क्रोएशियाई खिलाड़ियों से दूर धकलने की कोशिश कर रहे थे तभी क्रोएशिया के खिलाड़ी ने कलिंगग्रेड ने साथी खिलाड़ी मेंडजुकिक को शानदार क्रॉस दिया और उन्होंने गोल कर क्रोएशिया को बढ़त दिलाई।
PunjabKesari
क्रोएशिया की ओर से दूसरा गोल लूका मोडरिक ने किया। लूका ने 71वें मिनट में पेनल्टी का फायदा उठाते हुए बॉल को गोल में तब्दील कर दिया।
PunjabKesari
पहले हाफ में क्रोशिया ने नाइजीरिया को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। मैच के दौरान नाइजीरिया को कई मौके मिले, लेकिन टीम के खिलाड़ी उसे गोल में तब्दील नहीं कर सके।
PunjabKesari
क्रोएशिया ने 54% गेंद को अपने पाले में रखा। नाइजीरियाई खिलाड़ी ऐसा करने में असफल रहे और सिर्फ 46% गेंद को ही अपने पास पाले में लाने में सफल रहे।
PunjabKesari
क्रोएशिया की तरफ से 17 फाउल हुए, जबकि नाइजीरिया की ओर से 12 फाउल हुए। जिसमें क्रोएशिया की टीम को 6 कॉर्नर मिले और नाइजीरिया को 5 कॉर्नर मिले। क्रोएशिया के दो खिलाड़ियों को को येलो कार्ड मिला तो नाइजीरिया के एक खिलाड़ी को येलो कार्ड मिला।
PunjabKesari