Sports

दोहा: वर्ष 2022 फीफा विश्व कप आयोजन समिति के प्रमुख हसन अल थवाडी ने आज भारत को फुटबॉल में अगला बड़ा बाजार करार किया और साथ ही कतर की इस पर कब्जा करने की इच्छा भी व्यक्त की।  

कतर पहला गल्फ देश होगा जो फुटबॉल के महासमर की मेजबानी करेगा। एशिया में पहले विश्व कप की मेजबानी 2002 में जापान और दक्षिण कोरिया ने संयुक्त रूप से मिलकर की थी। जब भारत की चर्चा हुई तो थवाडी ने कहा कि भारत एक बड़ा देश है। प्रशंसकों के मामले में कुछ चीजें काफी अहम हैं, सबसे पहले तो कतर में काफी आबादी भारतीय लोगों की है। कतर का भारत से काफी करीबी रिश्ता है। यह जुड़ाव पीढी दर पीढी बना है, एक दिन रात में नहीं। 

इसमें कोई शक नहीं कि भारत अगला बड़ा बाजार है इसलिए काफी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भारत जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत में एआईएफएफ के पूर्व अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल काफी अच्छा काम कर रहे हैं। फीफा अंडर-17 का सफल आयोजन किया गया जिसमें दर्शकों का रिकार्ड टूटा था।