Sports

नई दिल्ली : 2018 में फीफा वर्ल्‍ड फुटबाल कप का रशिया में आयोजन होना है। कप शुरू होने में अभी सात महीने बाकी है लेकिन फुटबाल के क्रेजी प्रशंसकों ने पहले ही इस कप को हिट कर दिया है। वर्ल्‍ड कप के लिए सबसे महंगी टिकट एक मिलीयन की बेची गई है। यानी इंडियन करंसी के हिसाब से 6 करोड़ 40 लाख 69 हजार 400 रुपये में। टिकट खरीदने वाला रशिया के लूजनिक्की स्टेडियम, ओत्क्र्य्तिये एरिया स्टेडियम और क्रेस्टवस्की स्टेडियम में होने वाले 19 मैच देख सकेगा। इसका मतलब यह भी है कि टिकट होल्डर इसी टिकट पर ओपनिंग, सेमिफाइनल और फाइनल भी देख सकेगा। टिकट होल्डर को रिफ्रेंशमेंट, र्पािर्कंग के अलावा पर्सनल लॉबी दी जाएगी। बीते दिन वल्र्ड कप का ड्रा निकाला गया। इसकी रस्म महान फुटबॉलर डियोगो माराडोना ने निभाई। कुल 32 देशों की टीमों को 8 ग्रुपों में बांटा गया है। हर ग्रुप में चार टीमें हैं। टूर्नामेंट नॉकआउट के आधार पर चलेगा। 11 शहरों के 12 स्टेडियम में कुल 64 गेम खेली जानी हैं। वर्ल्‍ड  कप में 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पिछला वर्ल्‍ड कप ब्राजील में हुआ था इसमें जर्मनी ने जीत दर्ज की थी। 
PunjabKesari
243 करोड़, 49 लाख रुपए मिलेंगे विजेता टीम को
अक्तूबर 2017 में ही वर्ल्‍ड कप विजेता के लिए राशि की घोषणा कर दी गई थी। इसके अनुसार चैंपियन टीम को 38 मिलीयन यानी 243 करोड़, 49 लाख, 75 हजार 400 रुपये मिलेंगे। जबकि रनर अप को 28 मिलीयन तीसरे नंबर पर रहने वाली टीम को 24 मिलीयन डॉलर तो चौथे नंबर की टीम को 22 मिलीयन डॉलर मिलेंगे। जबकि पांचवें से आठवें स्थान के लिए 16 मिलीयन प्रत्येक, नौवें से 16वें स्थान के लिए 12 मिलीयन प्रत्येक व 17वें से 32वें स्थान के लिए 8 मिलीयन प्रत्येक टीम को मिलेंगे। हालांकि रशिया की वर्ल्‍ड कप जीतने की दावेदारी को धक्का लगना भी तय है क्योंकि अभी कुछ दिन पहले ही ओलंपिक से रशिया को डोपिंग के मामले में बाहर कर दिया गया था। मैकलेरेन की डोपिंग संबंधी रिपोर्ट में 33 फुटबॉलरों का भी नाम है।

32 टीमों को 8 ग्रुप में बांटा गया
ग्रुप ए- रूस, उरुग्वे, मिस्र और सऊदी अरब 
ग्रुप बी- स्पेन, पुर्तगाल, मोरक्को, ईरान 
ग्रुप सी- फ्रांस, पेरु, डेनमार्क, ऑस्ट्रेलिया 
ग्रुप डी- अर्जेंटीना, क्रोएशिया, आइसलैंड, नाइजीरिया 
ग्रुप ई- ब्राजील, स्विट्जरलैंड, कॉस्टा रीका, सर्बिया 
ग्रुप एफ- जर्मनी, मेक्सिको, स्वीडन, साउथ कोरिया 
ग्रुप जी- बेल्जियम, इंग्लैंड, ट्यूनीशिया, पनामा 
ग्रुप एच- पोलैंड, कोलंबिया, सेनेगल और जापान

वर्ल्‍ड कप के लिए 7 स्टेडियम नए/पुनर्निर्मित किए गए
वर्ल्‍ड कप दौरान रूस के 11 शहरों के 12 स्टेडिरूम में 64 मैच होने है। इसके लिए सात स्टेडियम को सिर्फ वर्ल्‍ड कप के लिए ही नया या पुनर्निर्मित किए गए है।
स्टेडियम                     कहां                    क्षमता       स्टेट्स
लूजनिक्की स्टेडियम     मास्को                81,000     पुनर्निर्मित
ओत्क्रिरूत्ये एरिना        मास्को               45,360     मल्टी
क्रेस्टवस्की स्टेडियम     सेंट पीटर्सबर्ग       68,134     मल्टी
कैलिनिनग्राद स्टेडियम  कैलिनिनग्राद       35,212     नया
काजान एरिना              काजान               45,379     मल्टी
निजनी नावोगरट         निजनी नावोगरट  44,899     नया
कास्मोस एरिना           सामरा                 44,918     नया
वोल्गोग्राद एरिना         वोल्गोग्राद            45,568    पुनर्निर्मित
मोर्दोविया एरिना          सरांस्क                45,015    नया
रोतोव एरिना               रोतोव ऑन डॉक    45,000    नया
फिश्त ओलंपिक           सोची                   47,659    मल्टी
सेंट्रल स्टेडियम            येकातेरिनबर्ग       35,000    पुनर्निर्मित