Sports

मास्कोः फीफा प्रमुख जियानी इनफैनटिनो ने आज कहा कि रूस विश्व कप की मेजबानी के लिये पूरी तरह तैयार है।            

उन्होंने साथ ही रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन का फुटबाॅल के इस महासमर के लिये प्रतिबद्धता दिखाने के लिये शुक्रिया अदा किया। इनफैनटिनो ने सोची में एक रिजार्ट में पुतिन से मुलाकात की। रूस 14 जून से 15 जुलाई तक चलने वाले फाइनल की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है।            

उन्होंने रूस की तैयारियों की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘ अप इस विश्व कप को सर्वश्रेष्ठ विश्व कप बनाने पर काम कर रहे हो। फीफा में हमारे सभी विशेषज्ञों की प्रतिक्रिया काफी सकारात्मक है। इससे पता चलता है कि रूस इसकी मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। ’’