Sports

लुसानेः सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला खिलाडिय़ों के अलावा कोचों को दिए जाने वाले फीफा के पुरस्कार इस बार 24 सितंबर को लंदन में दिए जाएंगे। फुटबाॅल की वैश्विक संचालन संस्था फीफा ने आज इसकी घोषणा की।

पिछले साल भी इस पुरस्कार समारोह का आयोजन लंदन में ही हुआ था जब पुर्तगाल और रीयाल मैड्रिड के स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लगातार दूसरी बार साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार जीता था।

उनके तत्कालीन क्लब मैनेजर जिनेदिन जिदान को सर्वश्रेष्ठ कोच चुना गया था। नीदरलैंड की लिकी मार्टेन्स और सरिना विगमैन को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी और सर्वश्रेष्ठ महिला कोच चुना गया था।