विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप - ईरान के परहम से हारे भारत के हर्षा , कार्तिक और अरविंद नें जीत से दिया सहारा

Edited By Niklesh Jain,Updated: 09 Sep, 2018 02:29 PM

fide world junior and girls under 20 chess championship 2018

विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप के 5 वे राउंड में पहले स्थान के लिए खेल रहे भारत के इंटरनेशनल मास्टर हर्षा भारतकोठी को ईरान के टॉप सीड खिलाड़ी ग्रांड मास्टर परहम मघसूदलू नें काले मोहरो से खेलते हुए पराजित कर दिया ।

गेब्जे ,टर्की ( निकलेश जैन ) में चल रही विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप के 5 वे राउंड में पहले स्थान के लिए खेल रहे भारत के इंटरनेशनल मास्टर हर्षा भारतकोठी को ईरान के टॉप सीड खिलाड़ी ग्रांड मास्टर परहम मघसूदलू नें काले मोहरो से खेलते हुए पराजित कर दिया । निमजो इंडियन ओपनिंग में बेहद शानदार खेल दिखाते हुए हर्षा नें परहम को पूरे समय दबाव में रखा और परहम के राजा पर आक्रमण बनाए रखा हालांकि परहम भी हर्षा के कमजोर पड़ते राजा पर दबाव बनाए हुए थे और 36 चालों के बाद खेल का ड्रॉ होना जब एकदम तय नजर आ रहा था हर्षा नें एक भयंकर भूल कर दी और परिणाम स्वरूप मात्र 38 चालों में अपने राजा की मात होते देख हर्षा नें अपनी हार स्वीकार कर ली । चौंथे बोर्ड पर भी भारत के अभिमन्यु पौराणिक को नॉर्वे के क्रिस्टीयान सेबास्टियन के हाथो पराजय का सामना करना पड़ा । हालांकि अच्छी खबर दी अरविंद चितांबरम नें जिन्होने पिछले राउंड की अप्रत्याशित हार से उबरते हुए नीदरलैंड के रोबी केवलीशिविली को पराजित कर 5 मैच में अपनी चौंथी जीत दर्ज की । मुरली कार्तिकेयन को एक बार फिर ड्रॉ खेलने पर मजबूर होना पड़ा इस बार उन्हे अजरबैजान के उल्वी सदिखोव नें ड्रॉ पर रोक लिया । 

कार्तिक नें किया उलटफेर !

भारत के कार्तिक वेंकटरमन नें 5 वे सीड अजबैजान के हैक मार्टीरोस्यान को पराजित करते हुए 5 वे राउंड का सबसे बड़ा उलटफेर किया इटेलिअन ओपनिंग में हुए इस मुक़ाबले में कार्तिक नें बेहतर खेल दिखाया और 80 चालों में एक जोरदार जीत दर्ज की इस जीत के साथ ही अब कार्तिक भी पदक की दौड़ में शामिल हो गए है । 

राउंड 5 के बाद भारतीय खिलाड़ियों में अरविंद चितांबरम , हर्षा भारतकोठी और कार्तिक वेंकटरमन 4 अंक के साथ सयुंक्त तीसरे स्थान पर चल रहे है । उनके बाद मुरली कार्तिकेयन ,सुनील नारायणन ,राजा हर्षित और अभिमन्यु पौराणिक 3.5 अंको पर खेल रहे है । 

बालिका वर्ग में भारत के लिए आज भी कोई अच्छी खबर सामने नही आई और राउंड 5 के बाद कोई भी भारतीय खिलाड़ी शीर्ष 10 में भी नहीं है और अब अगर भारत को कोई भी पदक हासिल करना है तो किसी को भी लगातार जीत दर्ज करनी होगी । फिलहाल 5 राउंड के एम महालक्ष्मी 3.5 अंक पर ,इवाना मारिया , साक्षी चित्लांगे और मीनल गुप्ता 3 अंको पर खेल रही है । 

भारतीय खिलाड़ियों की मौजूदा स्थिति 

IND

SNo   Name Rtg FED 1 2 3 4 5 Pts. Rk. K rtg+/- Group
4 GM Karthikeyan Murali 2605 IND 1 1 ½ ½ ½ 3,5 20 10 0,50 Open
10 GM Aravindh Chithambaram Vr. 2578 IND 1 1 1 0 1 4,0 10 10 6,10 Open
13 GM Sunilduth Lyna Narayanan 2573 IND 1 ½ 1 0 1 3,5 24 10 -1,50 Open
23 GM Puranik Abhimanyu 2524 IND 1 ½ 1 1 0 3,5 19 10 0,80 Open
27 IM Karthik Venkataraman 2519 IND 1 1 ½ ½ 1 4,0 12 10 13,00 Open
40 IM Harsha Bharathakoti 2474 IND 1 1 1 1 0 4,0 6 10 12,90 Open
50 IM Mohammad Nubairshah Shaikh 2443 IND ½ 1 ½ 0 1 3,0 57 10 0,00 Open
56 IM Raja Harshit 2419 IND 1 0 ½ 1 1 3,5 32 10 3,60 Open
77 IM Krishna Teja N 2356 IND 1 0 0 1 1 3,0 64 10 -7,10 Open
94 FM Shailesh Dravid 2325 IND 0 1 1 0 ½ 2,5 94 20 -10,80 Open
12 WIM Chitlange Sakshi 2279 IND 1 ½ ½ ½ ½ 3,0 32 40 -29,20 Girls
21 WIM Mahalakshmi M 2213 IND ½ 1 ½ 1 ½ 3,5 19 20 2,80 Girls
32 WIM Varshini V 2173 IND 1 0 1 ½ 0 2,5 44 20 -11,40 Girls
36 WIM Ivana Maria Furtado 2144 IND 1 ½ 1 0 ½ 3,0 25 20 16,20 Girls
55 WCM Isha Sharma 2012 IND 1 0 ½ 0 1 2,5 46 40 40,40 Girls
65   Meenal Gupta 1963 IND ½ 0 1 1 ½ 3,0 30 40 56,80 Girls

राउंड 6 में  भारतीय खिलाड़ियों के मुक़ाबले -

Rd. Bo. No.     Name FED Rtg Pts. Result Pts.   Name FED Rtg   No.
6 5 10   GM Aravindh Chithambaram Vr. IND 2578 4   4 IM Karthik Venkataraman IND 2519   27
6 6 11   GM Tabatabaei M.Amin IRI 2576 4   4 IM Harsha Bharathakoti IND 2474   40
6 10 39   IM Sargsyan Shant ARM 2477   GM Karthikeyan Murali IND 2605   4
6 13 13   GM Sunilduth Lyna Narayanan IND 2573   GM Lorparizangeneh Shahin IRI 2491   34
6 15 17   GM Bai Jinshi CHN 2556   IM Raja Harshit IND 2419   56
6 17 23   GM Puranik Abhimanyu IND 2524     Kalogeris Ioannis GRE 2352   82
6 28 77   IM Krishna Teja N IND 2356 3   3 FM Haldorsen Benjamin NOR 2461   44
6 31 106     Pang Tao CHN 2290 3   3 IM Mohammad Nubairshah Shaikh IND 2443   50
6 39 94   FM Shailesh Dravid IND 2325   FM Garayev Kanan AZE 2404   60
6 8 21   WIM Mahalakshmi M IND 2213   WIM Unuk Laura SLO 2299   10
6 11 34   WCM Song Yuxin CHN 2156   3 WIM Chitlange Sakshi IND 2279   12
6 12 36   WIM Ivana Maria Furtado IND 2144 3   3 IM Nomin-Erdene Davaademberel MGL 2377   2
6 18 65     Meenal Gupta IND 1963 3   3 WFM Kanakova Natalie CZE 2201   28
6 21 23   WFM Caglar Sila TUR 2208   WCM Isha Sharma IND 2012   55
6 22 32   WIM Varshini V IND 2173   WIM Gomez Barrera Javiera Belen CHI 2035   51

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!