Sports

स्विट्जरलैंड ( निकलेश जैन ) आज जारी हुई फीडे विश्व रैंकिंग में विश्व क्लासिकल शतरंज चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन नें अपना विश्व नंबर एक ​के ताज ​को एक अलग ही ऊंचाई दे दी है ​ ​। ​इसके साथ ही कार्लसन लगातार 9​1 रेटिंग लिस्ट से पहले पायदान पर है और यह एक विश्व रिकार्ड है ​। इस रेटिंग लिस्ट की खास बात कार्लसन 2875 और विश्व नंबर 2 अमेरिका के फबियानों करूआना 28​19 के बीच 56 अंको का बड़ा फासला है जो शीर्ष स्तर पर कम ही देखा गया है । 

PunjabKesari

Standard Top 10 Players June 2019  
 
Rank Name Title Country Rating Games B-Year
 1  Carlsen, Magnus  g  NOR  2875  9  1990
 2  Caruana, Fabiano  g  USA  2819  9  1992
 3  Ding, Liren  g  CHN  2805  0  1992
 4  Vachier-Lagrave, Maxime  g  FRA  2779  14  1990
 5  Giri, Anish  g  NED  2779  2  1994
 6  Grischuk, Alexander  g  RUS  2775  11  1983
 7  Nepomniachtchi, Ian  g  RUS  2775  8  1990
 8  Mamedyarov, Shakhriyar  g  AZE  2774  2  1985
 9  Anand, Viswanathan  g  IND  2767  9  1969
 10  Artemiev, Vladislav  g  RUS  2761  9  1998

भारतीय पुरुष खिलाड़ियों में आनंद के बाद शीर्ष 100 में पेंटाला हरिकृष्णा 4अंको के सुधार के साथ 2734  अंको के साथ 24वे स्थान पर बने हुए है ,विदित गुजराती 2707 अंको के साथ 34 वे स्थान पर है , सबसे ज्यादा भास्करन अधिबन को हुआ है और वह 26 अंको के नुकसाब के साथ ,2676 अंको के साथ 66वे स्थान पर पहुँच गए है कृष्णन शशिकिरण 2673 अंको के साथ 73वे स्थान पर है । तीसरे स्थान पर 28​05 अंको के साथ ​​चीन के डींग लीरेंन​ ,​चौंथे स्थान पर 2779 अंको के साथ ​फ्रांस के मेक्सिम लाग्रेव​ ,इतने ही अंको के साथ नीदरलैंड के अनीश गिरि पांचवे स्थान पर ,2775 अंको के साथ ​​रूस के अलेक्ज़ेंडर ग्रीशचुक​ छठे तो इतने ही अंको के साथ रूस के इयान नेपोंनियची सातवे स्थान पर ,2774 अंको के साथ अजरबैजान के शाकिरयार ममेद्यारोव आठवे स्थान पर है । भारत के विश्वनाथन आनंद को 2 स्थान का नुकसान हुआ है और अब वह 2767​ अंको के साथ नौवे स्थान पर है जबकि पहली बार रूस के अर्टेमिव ब्लादिस्लाव 2761 अंको के साथ विश्व टॉप 10 में शामिल होने में कामयाब रहे है । 

महिला खिलाड़ियों में भारत की कोनेरु हम्पी 1 स्थान का सुधार करते हुए 2558 अंको के साथ चौंथे स्थान पर पहुँच गयी है जबकि द्रोणावल्ली हरिका 2492 अंको के साथ 14 वे स्थान पर बनी हुई है । 

Standard Top 10 Women June 2019  
 
Rank Name Title Country Rating Games B-Year
 1  Hou, Yifan  g  CHN  2659  3  1994
 2  Ju, Wenjun  g  CHN  2592  3  1991
 3  Muzychuk, Mariya  g  UKR  2563  0  1992
 4  Koneru, Humpy  g  IND  2558  3  1987
 5  Lagno, Kateryna  g  RUS  2554  0  1989
 6  Muzychuk, Anna  g  UKR  2539  0  1990
 7  Cmilyte, Viktorija  g  LTU  2538  0  1983
 8  Goryachkina, Aleksandra  g  RUS  2537  8  1998
 9  Kosteniuk, Alexandra  g  RUS  2530  5  1984
 10  Dzagnidze, Nana  g  GEO  2511  3  1987

 

टीम रैंकिंग में विश्व रैंकिंग सूची में शामिल 185 देशो में भारत 2669 औसत रेटिंग के साथ पुरुष वर्ग में चौंथे स्थान पर है । पहले स्थान पर  रूस ( 2741) , दूसरे स्थान पर अमेरिका ( 2713) तो तीसरे स्थान पर चीन ( 2710 ) है । 

Country rank by average rating of top 10 players
  Average GMs IMs Total Titled
1 Russia 2741 254 538 2610
2 United States of America 2713 101 162 809
3 China 2710 46 38 173
4 India 2669 60 105 388
5 Ukraine 2665 92 205 574
6 Azerbaijan 2657 24 32 153
7 Armenia 2651 43 29 128
8 Hungary 2646 56 121 493
9 Poland 2639 44 108 436
10 France 2638 50 113 455

 

महिला वर्ग में भारत नें अब तक की अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल करते हुए औसत रेटिंग 2408 के साथ उक्रेन (2406) को पीछे छोड़कर तीसरा स्थान हासिल कर लिया है । जबकि अभी भी चीन (2496) पहले तो रूस (2484) दूसरे स्थान पर काबिज है । 

Women

Country rank by average rating of top 10 players
  Average GMs IMs Total Titled
1 China 2496 46 38 173
2 Russia 2484 254 538 2610
3 India 2408 60 105 388
4 Ukraine 2406 92 205 574
5 Georgia 2405 32 40 133
6 Poland 2346 44 108 436
7 Hungary 2338 56 121 493
8 United States of America 2333 101 162 809
9 Germany 2333 96 272 1414
10 Azerbaijan 2326 24 32 153