लौसने,स्विट्जरलैंड ( निकलेश जैन ) में आज जारी हुई विश्व शतरंज रैंकिंग में भारत के 49 वर्षीय विश्वनाथन आनंद नें सिंकिफील्ड कप में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर एक बार फिर विश्व टॉप टेन खिलाड़ियों में जगह बना ली है । आनंद नें अपनी रेटिंग में 9 अंको का सुधार करते हुए 2765 अंको के साथ 9वां स्थान हासिल कर लिया । आनंद के बाद भारत के लिए पेंटाला हरीकृष्णा 2746 अंको के साथ अठारवें स्थान पर पहुँच गए है । विदित गुजराती 2700 से अधिक रेटिंग के तीसरे भारतीय खिलाड़ी बने हुए है और 2718 अंको के साथ वह 32वे स्थान पर है । अन्य भारतीय खिलाड़ियों में शीर्ष 100 में 2675 अंको के साथ शशिकिरण 64वे तो 2658 अंको के साथ सूर्या शेखर गांगुली 88 वे स्थान पर है ।
Standard Top 10 Players September 2019 |
|
|
Rank |
Name |
Title |
Country |
Rating |
Games |
B-Year |
1 |
Carlsen, Magnus |
g |
NOR |
2876 |
11 |
1990 |
2 |
Caruana, Fabiano |
g |
USA |
2812 |
11 |
1992 |
3 |
Ding, Liren |
g |
CHN |
2811 |
11 |
1992 |
4 |
Giri, Anish |
g |
NED |
2780 |
11 |
1994 |
5 |
Nepomniachtchi, Ian |
g |
RUS |
2776 |
11 |
1990 |
6 |
Vachier-Lagrave, Maxime |
g |
FRA |
2774 |
11 |
1990 |
7 |
Mamedyarov, Shakhriyar |
g |
AZE |
2767 |
11 |
1985 |
8 |
So, Wesley |
g |
USA |
2767 |
11 |
1993 |
9 |
Anand, Viswanathan |
g |
IND |
2765 |
11 |
1969 |
10 |
Yu, Yangyi |
g |
CHN |
2763 |
12 |
1994 |
|
महिला वर्ग में भारत की कोनेरु हम्पी एक स्थान का सुधार करते हुए 2560 रेटिंग अंको के साथ विश्व रैंकिंग में चौंथे स्थान पर पहुँच गयी है जबकि हरिका द्रोणावल्ली नें विश्व टॉप 10 में एक बार फिर वापसी की है और 2503 अंको के साथ वह 10वे स्थान पर पहुँच गयी है । 2429 अंको के साथ नेशनल चैम्पियन भक्ति कुलकर्णी 38वे ,2398 अंको के साथ आर वैशाली 65वे ,तानिया सचदेव 2397 अंको के साथ 68वे तो पद्मिनी राऊत 2394 अंको के साथ 72वे स्थान पर है ।
Standard Top 10 Women September 2019 |
|
|
Rank |
Name |
Title |
Country |
Rating |
Games |
B-Year |
1 |
Hou, Yifan |
g |
CHN |
2659 |
0 |
1994 |
2 |
Ju, Wenjun |
g |
CHN |
2576 |
13 |
1991 |
3 |
Goryachkina, Aleksandra |
g |
RUS |
2564 |
11 |
1998 |
4 |
Koneru, Humpy |
g |
IND |
2560 |
3 |
1987 |
5 |
Muzychuk, Mariya |
g |
UKR |
2551 |
0 |
1992 |
6 |
Muzychuk, Anna |
g |
UKR |
2547 |
0 |
1990 |
7 |
Lagno, Kateryna |
g |
RUS |
2545 |
9 |
1989 |
8 |
Cmilyte, Viktorija |
g |
LTU |
2538 |
0 |
1983 |
9 |
Tan, Zhongyi |
g |
CHN |
2504 |
13 |
1991 |
10 |
Harika, Dronavalli |
g |
IND |
2503 |
17 |
1991 |
|
टीम रैंकिंग की बात करे तो भारत शीर्ष 5 में बना हुआ है । पुरुष वर्ग में औसत रेटिंग के आधार पर 2743 अंक के साथ रूस पहले ,यूएसए 2714 अंक के साथ दूसरे ,चीन 2708 अंको के साथ तीसरे तो भारत 2669 अंको के साथ चौंथे स्थान पर है जबकि उक्रेन 2661 अंको के साथ पांचवे स्थान पर है ।
महिला वर्ग में भारत को एक स्थान का फायदा हुआ है और भारत नें उक्रेन को पीछे छोड़ दिया है । चीन 2488 अंक के साथ पहले ,रूस 2482 अंक के साथ दूसरे तो भारत 2410 अंको के साथ तीसरे स्थान पर है , उक्रेन 2403 अंक के साथ चौंथे तो जॉर्जिया 2401 अंको के साथ पांचवे स्थान पर है ।
विश्व के शीर्ष खिलाड़ियों में पुरुष वर्ग में विश्व चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन 2876 अंको के साथ पहले ,अमेरिका के फबियानों करूआना 2812 अंको के साथ दूसरे तो सिंकिफील्ड कप जीतने वाले चीन के डिंग लीरेन 2811 अंको के साथ तीसरे स्थान पर पहुँच गए है । महिला वर्ग में चीन की हाउ ईफ़ान 2659 अंको के साथ पहले तो जू वेंजून 2576 अंको के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि 2564 अंको के साथ रूस की अलेक्ज़ेंड्रा गोरयाचिकना तीसरे स्थान पर है
फीडे चेस रेटिंग पर देखे विडियो हिन्दी चेसबेस इंडिया के सौजन्य से