Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखाकर निर्भया के दोषियों को खुद फांसी देने की मांग की है। बड़ी बात तो ये है कि वर्तिका ने ये पत्र स्याही से नहीं बल्कि खुन से लिखा है। इस पत्र से जरिए उन्होंने शाह के से मांग की है की चारों दोषियों को मुझसे फांसी दिलवाई जाए। 

जानकारी के मुताबिक शूटर वर्तिका ने पत्र में लिखा कि निर्भया सामूहिक दुष्कर्म मामले में लिप्त दोषी ठहराए गए चारों आरोपियों को एक महिला द्वारा ही फांसी की सजा दिलानी चाहिए। उन्होंने लिखा, निर्भया मामले के दोषियों को फांसी मेरे द्वारा दी जानी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि इससे पूरे देश में एक संदेश जाएगा कि एक महिला भी फांसी दे सकती हैं। वर्तिका ने इस मामले में महिला कलाकार और सांसदों से समर्थन देने की भी बात कही है। मुझे उम्मीद है कि इससे समाज में बदलाव आएगा। 

गौरतलब है कि शूटर वर्तिका सिंह का विवादों से पुराना नाता है। अयोध्या में बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी ने उनके खिलाफ हमला करने का केस दर्ज कराया, जिसके बाद वर्तिका को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। बाद में पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था। इसके बाद वर्तिका ने क्रॉस केस दर्ज किया था और कोर्ट ने इकबाल अंसारी के खिलाफ थाना राम जन्मभूमि में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। 

PunjabKesari