Sports

मुंबईः महान टेनिस स्टार जॉन मैकेनरो का मानना है कि रोजर फेडरर को अगर क्ले कोर्ट सत्र में नहीं खेलने से फायदा होता है तो इस फैसले के बारे में सोच-विचार की जरूरत ही नहीं है। उन्हें यह भी लगता है कि आगामी विम्बलडन चैम्पियनशिप में नोवाक जोकोविच अच्छा प्रदर्शन करेंगे। गत चैम्पियन फेडरर (36) की निगाहें विम्बलडन में नौवें खिताब पर लगी हैं , जिसमें वह अपने अभियान की शुरूआत दुसान लाजोविच के खिलाफ करेंगे।       

जरूरी नहीं फेडरर वही चीज करे
फेडरर ने विम्बलडन से पहले आराम करने के लिए लगातार दूसरे वर्ष क्ले सत्र में नहीं खेलने का फैसला किया। मैकेनरो ने बीती रात अमेरिका से कहा, ‘‘ जहां तक रोजर का संबंध है तो वह पिछले साल भी क्ले कोर्ट सत्र में नहीं खेला था और उसने विम्बलडन जीता था। मेरे हिसाब से इस पर दोबारा विचार की जरूरत ही नहीं थी कि वह वही चीज दोबारा करेगा या नहीं। कुछ अलग चीज क्यों करें और जोखिम लें ? अगर यह कारगर रहा था। ’’               
PunjabKesari
उन्होंने कहा , ‘‘ देखिये उसने क्या किया। उसने फिर से आस्ट्रेलियन ओपन जीत लिया। उसने जो किया , वह शानदार है। ’’ मैकेनरो ने यह भी कहा कि नोवाक जोकोविच सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ उसने कहा है कि उनकी कोहनी उसे परेशान नहीं कर रही। हमें उम्मद है कि वह और मेजर खिताब जीतेगा। उसने वही फिटनेस हासिल कर ली है जो हमने पिछले पांच से छह वर्षों में देखी थी। यह प्रगति ही है। ’’