Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : क्रिकेट फैंस के दिल में महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के लिए प्यार और आदर किसी से छिपा नहीं है। इसका ताजा उदाहरण धोनी के चेन्नई पहुंचने पर भी देखने को मिला। धोनी चेन्नई में इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2020 (IPL 2020) की प्रैक्टिस के लिए आए हैं और ऐसे में जब वह बस में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के अन्य खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस करने जा रहे थे और फैंस उन्हें उनकी बस का पीछा करते नजर आए। 

महेंद्र सिंह धोनी फैंस

चेन्नई को तीन बार आईपीएल का खिताब दिलाने वाले टीम के कप्तान धोनी बस में विंडो सीट पर बैठे थे। इस दौरान जैसे ही फैंस की नजर बस पर पड़ी और उन्हें धोनी के बस में होने का पता चला तो एक के बाद एक फैंस बस का पीछा करने लगे और देखते ही देखते बस के साथ एक पूरा काफिला चलने लगा। 

महेंद्र सिंह धोनी वीडियो

इस दौरान बस के अंदर से कोई वीडियो बना रहा था जिसे धोनी के फैन पेज से शेयर किया गया है। धोनी इस दौरान प्रैक्टिस करने जा रहे थे। ऐसा पहली बार नहीं है जब धोनी के लिए ऐसा प्यार लोगों ने दिखाया हो। वह जहां भी जाते हैं उनके फैंस उनका इसी तरह से स्वागत करते हैं। 

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2020

गौर हो कि वर्ल्ड कप 2019 के आठ महीने बाद धोनी ने प्रैक्टिस करनी शुरू की है। लम्बे समय से क्रिकेट से दूर धोनी आईपीएल में खेलते नजर आएंगे और यदि वह इस टी20 लीग में प्रदर्शन दिखा पाते हैं तो उनकी भारतीय टीम में वापसी की संभावना है। चेन्नई का पहला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा।