Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: 15 अगस्त को टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। जिसके बाद तमाम क्रिकेट फैंस का दिल टूट गया। ऐसे में महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के कुरुन्द्वाद में खबर समाने आ रही है। जहां दो रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट फैंस पोस्टर को लेकर आपस में भिड़ गए। 

Kya karte rehte ho paagalon.
Aapas mein players are either fond of each other or just don't talk much, kaam se kaam rakhte hain.
But kuchh fans alag hi level ke pagle hain. Jhagda Jhagdi mat karo, Team India ko- as one yaad karo. pic.twitter.com/i2ZpcDVogE

— Virender Sehwag (@virendersehwag) August 23, 2020

दरअसल, सहवाग ने ट्विटर पर लिखा- क्या करते हो पागलों। खिलाड़ी आपस में अपने काम से मतलब रखते हैं और ज्यादा बात भी नहीं करते हैं, काम से काम रखते हैं, लेकिन कुछ फैंस अलग ही लेवल के पागल हैं। झगड़ा-झगड़ी मत करो। टीम इंडिया को एक ही समझो।  हालांकि एक रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा के एक युवा फैन ने धौनी के फैंस को गालियां देनी शुरू कर दी। इसके बाद गाली देने वाले रोहित के फैन को गन्ने के खेल में ले जाकर पीटा गया। जिसके बाद सहवाग ने इस पूरे मामले पर नाराजगी जताई है।

PunjabKesari
बता दें, धोनी के संन्यास लेने के बाद फैंस ने शहार के हर जगह माही के पोस्टर और होर्डिंग लगाए थे। हांलाकि जब रोहित शर्मा का नाम खेल रत्न के लिए चुना गया तब हिटमैन के समर्थकों ने भी शहर में उनके फोटो और बैनर लगाए। जिसके बाद कुछ शरारती लोगों ने रोहित के पोस्टरों को फाड़ दिया। वही बताया जा रहा है कि रोहित शर्मा के एक युवा फैन ने धौनी के फैंस को गालियां देनी शुरू कर दी। इसके बाद गाली देने वाले रोहित के फैन को गन्ने के खेल में ले जाकर पीटा गया।