Sports

नई दिल्ली : सेलिब्रिटी का खांसना, किसी को सलाह देना या बेवक्त कहीं दिख जाना भी कई बार बड़ी खबर बन जाती है। ऐसी खबर की लपेटे में आए थे फार्मूला वन ड्राइवर लुईस हैमिल्टन। हैमिल्टन बीते दिनों सिर्फ इसलिए फैंस के गुस्से का शिकार हो गए जब उन्होंने इंस्टाग्राम वीडियो में अपने भांजे को लड़कियों की ड्रैस पहनने से रोका था। फैंस ने उन्हें यह बोलकर रोका कि वह भेदभाव को बढ़ावा दे रहे हैं। वह बच्चा है अगर आप इतनी छोटी उम्र में बच्चे को लिंग भेद की बातें समझाएंगे तो वह बड़ा होकर कभी लोगों को समानता के रूप से नहीं देख पाएगा। 

इस वीडियो के चलते हुआ था विवाद

(वीडियो की शुरुआत में लुईस कहते हैं कि मैं बहुत निराश हूं, भांजे की तरफ से कैमरा कर लुईस ने कहा- आपने लड़कियों की ड्रैस क्यों पहनी है। क्या क्रिसमस पर आप यह पहनकर जाएंगे। आपने क्रिसमस पर प्रिंसिस की ड्रैस क्यों चुनी। लड़के कभी प्रिंसिस ड्रैस नहीं पहनते!)

वहीं, लगे हाथों कुछ फैंस ने उनकी अगली-पिछली सारी कहानियां सामने ला खड़ी की। आखिरकार हार कर हैमिल्टन को सामने आना पड़ा। कहा- वह सिर्फ बच्चे को सलाह दे रहे थे। बच्चे को चीजों का फर्क बताना भी तो जरूरी है। जरूरी नहीं है कि मैं अपने भांजे को भेदभाव सीखा रहा हूं। मैंने वह सब कहा जो एक आम व्यक्ति को करना चाहिए या वो करते आ रहे हैं। इस पर हायतौबा मचाना ठीक नहीं है। लुईस के इस बयान के बाद एक फिर फैंस ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया। कहा- ठीक है आप बच्चों को सलाह देते हैं। लेकिन आप यह भी मंजूर करें कि आप सेलिब्रिटी हो, आपको कितने लोग फॉलो करते हैं, वह आपका अनुसरण भी करते हैं। अगर आप इन मामूली चीजों को वीडियो बनाकर प्रचारित करेंगे तो इससे बच्चों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। कभी सोचा है। सेलिब्रिटी होने के कारण आपकी जिम्मेदारी भी है, वह ही चीज सामने लाएं जिसमें कुछ पॉजीटिविटी छिपी हो।

महीने बाद लुईस ने दिया है जोरदार जवाब
PunjabKesari
लेकिन लुईस तो फिर लुईस ही है न। बीते दिन वह एक बार फिर लोगों के सामने आए। इस बार जो उनमें एक बदलाव नजर आया वो था उनका हेयर स्टाइल। लेकिन हेयर स्टाइल से भी ज्यादा चर्चा इस बार उनके भतीजे की हुई जो गर्ल ड्रैस पहने हुए थे। लुईस की इस जवाबी हरकत पर फैंस ने एक बार फिर उन्हें घेर लिया। कहा- भावनाएं समझने की बजाय आपका खुद को पाक साफ साबित करना दिखाता है कि आपमें कितना घमंड है। हालांकि कुछ फैंस ने उनका समर्थन भी किया। कहा- लुईस को वीडियो मामले में बिना वजह घसीटा गया। यह ठीक नहीं था। इसपर लुईस ने सिर्फ एक उदाहरण दी है। जिसे हमें समझना चाहिए।

फैंस ने दी मिली-जुली प्रतिक्रिया
PunjabKesari