Sports

लंदन : इंग्लैंड के कप्तान जो रूट का कहना है कि खिलाडिय़ों को 2021 कैलेंडर वर्ष के व्यस्त कार्यक्रम केदौरान रोटेशन या आराम देकर मौका दिया जाएगा। इंग्लैंड ने पूरे साल में 17 टेस्ट खेलने हैं जिसकी शुरुआत श्रीलंका में जनवरी के मध्य में दो टेस्ट मैचों की सीरीज से शुरू होगी। इसके बाद इंगलैंड भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैच खेलेगा। यह छह टेस्ट आठ सप्ताह के बीच ही होने हैं। भारतीय उपमहाद्वीप में वह श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट 14-18 जनवरी से और भारत में आखिरी टेस्ट 4-8 मार्च तक खेलेगा।

रूट ने कहा कि आप आने वाले समय पर क्रिकेट की बहुतयात देख सकते हैं। अब रोटेशन और आराम इस खेल का मुख्य चरण होने जा रहा है। इससे न केवल खिलाड़ी मानसिक परेशानी से बचेंगे बल्कि शारीरिक रूप से भी वह परिस्थितियों के अनुसार अच्छा प्रदर्शन करेंगे। शनिवार को लंदन से श्रीलंका जाने से पहले रूट ने कहा- यह एक बड़ा सवाल है। इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल के अंत में एशेज भी खेलेगा।

रूट ने कहा- हम चयन के संदर्भ में काफी लचीले और अनुकूल होने जा रहे हैं। यह कुछ खिलाडिय़ों के लिए पर्याप्त मौके भी पैदा करने जा रहा है। यह बहुत ही रोमांचक और एक और तरीका है जिससे हम एक टीम के रूप में विकसित हो सकते हैं। हमें अपनी गहराई की ताकत का भी पता चलेगा।