Sports

मुंबई : इंग्लैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी में भारतीय स्टार जसप्रीत बुमराह के साथ गेंदबाजी करने के लिए बेताब हैं। इंग्लैंड का 12 मैचों में प्रतिनिधित्व करने वाले 29 वर्षीय टी20 विशेषज्ञ मिल्स ने 11 विकेट चटकाए हैं। उन्हें पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने 1.5 करोड़ रूपए में खरीदा है।

मिल्स ने कहा कि विश्व कप के दौरान बुमराह के साथ थोड़ा समय बिताने का मौका मिला था। इसलिए उनके साथ खेलने के लिये तैयार हूं। वर्ष 2017 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए खेलने वाले मिल्स ने कहा कि मैं लंबे समय से वापसी करने का इच्छुक था और यह मौका मिलने से खुश हूं। 

उन्होंने कहा कि सभी नए साथियों से मिलने के लिए उत्सुक हूं। निश्चित रूप से मुंबई इंडियंस एक शानदार फ्रेंचाइजी है। मैं पहले कभी वानखेड़े स्टेडियम में नहीं खेला हूं। यह 2017 के बाद मेरा पहला मौका होगा। मुंबई इंडियंस की टीम 2022 आईपीएल में अपना अभियान 27 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करेगी।