Sports

खेल डैस्क : इंगलैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने लॉर्ड्स  के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में बनाए तो मात्र 11 रन लेकिन इन्हीं रनों की बदौलत उन्होंने फैब-4 में एक रिकॉर्ड में लंबी लीड हासिल की है। रूट, कोहली, स्मिथ और केन विलयिमसन के अगर रिकॉर्ड देखें जाएं तो रूट सात देशों के खिलाफ 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पीछे कोहली हैं जिन्होंने चार देशों के खिलाफ टेस्ट में 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं। देखें रिकॉर्ड-
7 जो रूट बनाम पाकिस्तान, ऑस्टे्रलिया, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, विंडीज, दक्षिण अफ्रीका और भारत
4 जो रूट बनाम ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, इंगलैंड, दक्षिण अफ्रीका
2 स्टीव स्मिथ बनाम इंगलैंड, भारत
1 केन विलिमयसन बनाम पाकिस्तान

ENG vs NZ., Joe Root, Fab 4, Virat Kohli, England vs Newzealand, cricket news in hindi, इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, जो रूट, फैब 4, विराट कोहली, इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, क्रिकेट समाचार हिंदी में

1000 टेस्ट रन बनाम सर्वाधिक प्रतिद्वंद्वी (ओवरऑल)
7 - जो रूट, इंगलैंड
7 - एलेस्टेयर कुक, इंगलैंड
7 - सचिन तेंदुलकर, भारत
7 - राहुल द्रविड़, भारत
6 - माहेला जयवर्धने, श्रीलंका
6 - जैक्स कैलिस, दक्षिण अफ्रीका
6 - ब्रायन लारा, विंडीज
6 - रिकी पोंटिंग, ऑस्ट्रेलिया

बता दें कि लॉर्ड्स टेस्ट के पहले ही दिनों क्रिकेट फैंस को विकेटों की पतझड़ देखने को मिली। पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड की टीम महज 132 रन ही बना पाई। जेम्स एंडरसन और डैब्यू कर रहे गेंदबाजी मैटी पॉट्स ने 4-4 विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी इंगलैंड ने भी दिन का खेल समाप्त होने तक 116 रनों पर सात विकेट गंवा लिए। वह अभी भी न्यूजीलैंड से 16 रन पीछे हैं। न्यूजीलैंड की ओर से साऊदी और बोल्ट के अलावा काइल जेमिसन ने 2-2 विकेट लिए।