Sports

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के सिक्सर किंग युवराज सिंह के नाम अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में एक ओवर में लगातार 6 छक्के लगाने का विश्व रिकाॅर्ड दर्ज है। लेकिन उनके बाद एक आैर बल्लेबाज ने 6 गेंद पर 6 छक्के उड़ाकर सुर्खियां बटाैर लीं हैं। हालांकि यह रिकाॅर्ड अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दर्ज नहीं हुआ। 

दुबई में लगे 6 छक्के
37 साल के दीपक निकोलस ने दुबई क्रिकेट काउंसिल द्वारा आयोजित रमजान क्रिकेट लीग के दौरान रोअरिंग लायंस की तरफ से खेलते हुए यह कारनामा किया। दीपक ने मैच के 11वां ओवर में करण टेकवानी को 6 छक्के लगाए। लेकिन बावजूद इसके उनकी टीम यह मैच हार गई।

रोअरिंग लायंस को 25 ओवर में जीत के लिए 234 रनों की जरूरत थी लेकिन वह 18 रन से इस मैच को हार गए। दीपक ने युवराज के छक्कों की बराबरी तो की लेकिन सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकाॅर्ड नहीं छू सके। दीपक ने 12 गेंद पर 49 रन बनाए, जबकि युवराज ने 50 रन बनाए थे।   

ऐसे मारे छक्के
दीपक ने टेकवानी को पहला छक्का गेंदबाज के उपर से मारा। दूसरा छक्का लांग ऑन की तरफ गया। तीसरा छक्का मिडविकेट की तरफ मारा गया। चौथी गेंद पर दीपक ने फिर लॉन्ग ऑफ के उपर से छक्का लगाया। पांचवींं गेंद पर उन्होंने मिडविकेट के उपर से छक्का ठोका। छठी और आखिरी गेंद लॉन्गऑन की तरफ शार्ट खेला और छक्का लगाया।