Sports

स्पोटर्स डेस्क (अतुल वर्मा): नागपुर के विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच की पहली पारी में महेंद्र सिंह धोनी अपने बल्ले से कोई कमाल नहीं दिखा पाए और एडम जाम्पा की पहली ही गेंद पर अपना अहम विकेट गंवा बैठे। पहले वनडे में जाधव के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाने के बाद धोनी दूसरे वनडे में उम्मीद मुताबिक अपना खेल नहीं दिखा पाए और जाहिर तौर पर वो मायूस भी नजर आए, लेकिन टीम इंडिया की ओर से 251 रनों का वाजिब लक्ष्य देने के बाद ऑस्ट्रेलिया की पारी की शुरुआत के वक्त धोनी सारा तनाव भूलाकर कूल नजर आए और इस दौरान दर्शक दीर्घा से मैदान में पैर छून के लिए घुस आए एक फैन के साथ धोनी ने जमकर मस्ती भी की, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, तो चलिए आप भी देखिए ये वीडियो।

धोनी ने फिर जीता दिल, मस्ती भरे अंदाज में फैन से बोले- Catch me if you can

MS Dhoni INDvAUS 2nd ODI

हुआ यूं कि जब टीम इंडिया बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी करने के लिए मैदान में आ रही थी तो अचानक महेंद्र सिंह धोनी का फैन दर्शक दीर्घा से लांघते हुए सिक्योरिटी तोड़कर उनसे मिलने और पैर छूने के लिए आगे बढ़ा, लेकिन इस दौरान माही को मस्ती की सूझी। धोनी पहले तो रोहित शर्मा के पीछे छुप गए और फिर बाद में इधर-उधर भागने लगे, वहीं उनका फैन भी उनके पीछे-पीछे भागने लगा।

MS Dhoni INDvAUS 2nd ODI

आखिर में पिच के पास पहुंचने पर धोनी रुके और अपने फैन को गले लगाया। वहीं धोनी के फैन ने भी उनके पैर छूकर उनसे गले मिले। इसके बाद ये मजेदार वाक्य कैमरे में कैद हो गया और बाद में सोशल मीडिया पर वायरल भी।

माही के इस अंदाज पर सोशल मीडिया पर फैन्स ने यूं दी प्रतिक्रियाएं

MS Dhoni INDvAUS 2nd ODI

MS Dhoni INDvAUS 2nd ODI