Sports

नई दिल्ली : अमरीका से लौटे महेंद्र सिंह धोनी आखिरकार ने पत्नी साक्षी धोनी द्वारा गिफ्ट दी गई कार चलाई। बीते दिन धोनी को उनके घर के बाहर उसी कार में देखा गया जिसकी फोटो कुछ दिन पहले ही धोनी की पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। लाल रंग की इस कार कीमत करोड़ों में बताई जाती है। 

साक्षी ने कुछ दिन पहले कार की उक्त फोटो डालकर कैप्शन दी थी। वैल्कम होम रेड बीस्ट ट्रैक हॉक 6.2 हेमी... माही आपको खिलौना आखिरकार आ गया। आपको मिस कर रही हूं। यह भारत में पहली कार है।

Dhoni seen in red beast car, wife Sakshi gave gift

साक्षी ने यह फोटो तब शेयर की थी जब धोनी आर्मी ड्यूटी पर तैनात थे। क्रिकेट वल्र्ड कप के बाद धोनी ने आर्मी ड्यूटी ज्वाइंन करने का फैसला लिया था। इस दौरान वह 15 दिन तक कश्मीर में ड्यूटी पर तैनात रहे।

Dhoni seen in red beast car, wife Sakshi gave gift

बता दें कि क्रिकेट विश्व कप के बाद से धोनी भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। वेस्टइंडीज टूर पर वह आर्मी ड्यूटी के कारण शामिल हुए नहीं थे। इसके बाद जब दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत आई तो उन्होंने पहले ही किन्हीं कारणों से अपना नाम वापस ले लिया। आशंका है कि धोनी पर संन्यास लेने का दबाव है हालांकि धोनी के विकल्प के तौर पर देखे जा रहे पंत टी-20 में प्रभावित करने में विफल रहे हैं। ऐसे में कप्तान कोहली के उनके प्रति सकारात्मक भाव को देखकर उनकी फिर से टीम में वापसी संभव है। लेकिन यह वापसी कब होगी, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।