Sports

नई दिल्ली : एक महीने बाद आई.पी.एल. 2021 का दूसरा सत्र यूएई में शुरू हो जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर अभी से कई फ्रैंचाइजी के प्लेयर यूएई पहुंच चुके हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भी अभी यूएई के मैदान पर अभ्यास सत्र में हिस्सा ले रही है। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा मैदान पर चौके छक्के लगाते दिख रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स प्रबंधन ने सोशल मीडिया पर खिलाडिय़ों की वीडियो शेयर की हैं। देखें वीडियो-

सीएसके ने प्रैक्टिस से पहले खिलाडिय़ों के फुटबॉल खेलने की फोटोज भी शेयर की हैं। 

एक वीडियो भी अपलोड है जिसमें धोनी बल्ले की नॉकिंग करने के बाद लंबे छक्के लगाते हुए दिख रहे हैं। वह युवा बल्लेबाजों को भी गुर देते हुए दिखते हैं। धोनी के साथ रैना और रॉबिन उथप्पा भी एक्शन में दिखे।

रैना ने भी इस दौरान सोशल मीडिरूा पर एक वीडियो अपलोड की जिसमें वह अभ्यास करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा- तैयारियां शुरू हो चुकी है। चेन्नई सुपर किंग्स के परिवार के साथ अभ्यास करने का एक अलग ही मजा है।

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2021 के पहले हाफ में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। उन्होंने 7 मुकाबलों में 5 में जीत हासिल की है, तो 2 में हार मिली। सत्र के दूसरे हाफ में उनका पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा।