Sports

जालन्धर : चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी के जबड़े से जीत छीनने वाले महेंद्र सिंह धोनी मैच के बाद अपनी बेटी जिवा के साथ खूब मस्ती करते दिखे। धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो डाली है जिसमें वह जिवा के बाहर संवारते हुए दिख रहे हैं। धोनी के हाथ में एक हेयर ड्रायर है जिससे वह जिवा के बाल सुखा रहे हैं। कभी जिवा को दाएं घुमाते तो कभी बाएं। जिवा भी बाल सुखाने के लिए पापा का साथ देते दिखती ही। धोनी ने पोस्ट की कैप्शन में लिखा है- गेम ओवर, अच्छी नींद के बाद अब अपनी डैडी की ड्यूटी पर। धोनी ने वीरवार दोपहर साढ़े तीन बजे यह पोस्ट डाली थी जिसे कि तीन घंटे बाद ही लगभग 9 लाख लाइक मिल चुके थे। 
 

Game over, had a nice sleep now back to Daddy’s duties

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on

ऐसा पहली बार नहीं है जब जिवा की कोई वीडियो सोशल साइट्स पर पॉपुलर हुई हो। इससे पहले भी धोनी जब मैच में रन बरसा रहे थे तो जिवा ने उनसे मैदान के बीच जाकर हग करने की बात कही थी। तब क्रिकेट फैंस को जिवा की यह अदा खूब पसंद आई थी।

When Ziva wanted to give a hug to papa during the match

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on

बता दें कि बीते दिन चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला था। चेन्नई ने अंबाति रायडु और महेंद्र सिंह धोनी की शानदार पारियों की बदौलत 206 रन का मुश्किल टारगेट आखिरी ओवर में हासिल कर लिया था। जीत के हीरो रहे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सिर्फ 34 गेंदों में नाबाद 70 रनों की पारी खेली थी। धोनी की इस पारी में सात गगनचुंबी छक्के भी शामिल थे।