Sports

नई दिल्लीः दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ आईपीएल के 52वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। धोनी ने आईपीएल में अब तक 171 मैच खेले हैं, जिस दौरान उन्होंने 3974 रन बनाए हैं। अब उन्हें 4000 रन बनाने के लिए सिर्फ 26 रनों की जरूरत है। अगर वह दिल्ली के खिलाफ ऐसा करते हैं तो धोनी आईपीएल में 4000 रन बनाने वाले सातवें बल्लेबाज बन जाएंगे। धोनी से पहले पांच भारतीय खिलाड़ी 4000 से ज्यादा रन बना चुके हैं। 

रनों के मामले में कोहली हैं शीर्ष पर-

1.
विराट कोहली(भारत)- 162 मैच, 4944 रन
2. सुरेश रैना(भारत)- 172 मैच, 4855 रन
3. रोहित शर्मा(भारत)- 172 मैच, 4480 रन
4. गौतम गंभीर(भारत)- 154 मैच, 4217 रन
5. राॅबिन उथप्पा(भारत)- 162 मैच, 4079 रन
6. डेविड वार्नर(आॅस्ट्रेलिया)- 114 मैच, 4014 रन
7. क्रिस गेल(विंडीज)- 111 मैच, 3994 रन
8. महेंद्र सिंह धोनी(भारत)- 171 मैच, 3974 रन

मौजूदा समय में चल रहे आईपीएल में धोनी ने अब तक 12 मैच खेलकर 413 रन बनाए हैं। सुपरकिंग्स 12 मैचों में आठ जीत से 16 अंक के साथ पहले ही नाकआउट में जगह बना चुकी है जबकि दिल्ली की टीम इतने ही मैचों में सिर्फ तीन जीत से छह अंक के साथ अंतिम पायदान पर चल रही है और अगर वह अपने बाकी बचे दोनों मैच जीत भी लेती है तो भी उसका अंतिम स्थान पर ही रहना लगभग तय है।