Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल खत्म होने के बाद परिवार संग छुट्टियां मना रहें हैं। हाल ही में धोनी ने पत्नी साक्षी का जन्मदिन दुबई में मनाया था जिसकी तस्वीरेें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। अब धोनी की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें धोनी डांस करते हुए दिखाई दे रहें हैं। इस वीडियों में धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी और बेटी भी साथ में डांस करते हुए नजर आ रहें हैं। 

PunjabKesari

धोनी को उनके फैंस ने उन्हें मैदान पर गेंदबाजों के छक्के छुड़ाते हुए और प्रैक्टिस करते हुए देखा है। धोनी अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुचेत रहते हैं। लेकिन इस बार धोनी के डांस करते हुए की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वह एक पार्टी में ठुमके लगाते दिख रहें हैं। धोनी ने पत्नी साक्षी के साथ डांस किया और उसके साथ ही बेटी जीवा ने भी पापा धोनी के साथ डांस किया। 

 

धोनी के डांस करते हुए की यह वीडियों उनकी आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि क्या इस वीडियो को देख हम लोग खुद को हंसने से रोक सकते हैं? डेफिनेटली नॉट। दरअसल धोनी से आईपीएल के दौरान पूछा गया था कि क्या यह आपका आखिरी सीज़न है? जिस पर धोनी ने कहा था कि  डेफिनेटली नॉट। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था