Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : पूर्व भारतीय कप्तान और मौजूदा विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें वह किसी का जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी जिस शख्स का जन्मदिन मना रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि धोनी का बचपन का दोस्त सीमांत लोहानी (Seemant Lohani) हैं। धोनी ने रांची स्थित अपने फार्म हाउस में लोहानी का जन्मदिन मनाया और इस दौरान वह लोहानी को केक लगाते भी नजर आए।

महेंद्र सिंह धोनी के बचपन के दोस्त 

PunjabKesari, dhoni photos, ms dhoni images, MS Dhoni Friends

लोहानी का जन्मदिन मनाने के लिए सभी पुराने दोस्त इकट्ठा हुए थे। धोनी अकसर अपने साथी खिलाड़ियों के चहरे पर केक लगाते हुए दिखाई देते हैं और ऐसा ही कुछ लोहानी के जन्मदिन पर भी देखने को मिला। इससे पहले लोहानी ने धोनी के साथ दिवाली पर फोटोज शेयर की थी। लोहानी और उसकी पत्नी धोनी के घर पर भी दिखाई दिए थे। लोहानी का किरदार धोनी पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म (MS Dhoni The Untold Story) में भी था। 

धोनी वर्ल्ड कप के बाद से टीम इंडिया से दूर 

PunjabKesari, dhoni photos, ms dhoni images, MS Dhoni Friends

इस 38 वर्षीय भारतीय क्रिकेटर की अपने बचपन के दोस्तों के साथ अच्छी बांडिंग हैं। धोनी पर बनी फिल्म में भी उनकी अपने दोस्तों के साथ दोस्ती को बखूबी दर्शाया गया है। जहां तक क्रिकेट की बात है तो धोनी वर्ल्ड कप (World Cup) के बाद से ही मैदान से दूर हैं। हालांकि हाल ही में उन्होंने जेएससीए स्टेडियम में चल रही कंट्री क्रिकेट क्लब टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष डबल में पहला मैच अपने साथी सुमित संग जीता है।