Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत बुधवार को नेपियर से होगी। विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम के पास ऑस्ट्रेलिया की अपनी विजयी लय को बरकरार रखने का मौका होगा। हालांकि, 'विराट ब्रिगेड' को ध्यान रखना होगा कि पिछली बार जब टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड जाकर वनडे सीरीज खेली थी तो उसे 0-4 की शिकस्त का सामना करना पड़ा था। ऐसे में भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फार्म देखर कीवी टीम के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हो सकता हैं। 
PunjabKesari
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में धोनी ने लगातार तीन हाफसेंचुरी जड़कर फॉर्म में वापसी का संकेत दे ही दिया है। धोनी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया था। एडिलेड और मेलबर्न वनडे में धोनी ने टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। धोनी ने न्यूजीलैंड में 12 वनडे मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 90.16 की औसत और 96.16 के स्ट्राइक रेट से 541 रन बनाए हैं।

किसी एक देश में कम से कम 10 वनडे मैच खेलने के बाद ये धोनी का दूसरा बेस्ट प्रदर्शन है। धोनी ने पाकिस्तान में 11 मैच खेले हैं और 105.4 स्ट्राइक रेट और 136.5 की औसत से 546 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड में धोनी छह हाफसेंचुरी जड़ चुके हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ ओवरऑल प्रदर्शन की बात करें तो धोनी ने 24 मैचों में 49.47 की औसत से 841 रन बनाए हैं धोनी के आंकड़े इस बात को साबित करते हैं कि न्यूजीलैंड में उनका बल्ला जमकर चला है। ऐसे में केन विलियमसन की कप्तानी वाली कीवी टीम के लिए धोनी को रोकना आसान नहीं होगा। धोनी ने पिछली तीन वनडे पारियों में 51, नॉटआउट 55 और नॉटआउट 87 रनों की पारी खेली है। आइए एक नजर डालते है। न्यूजीलैंड में धोनी की 10 पारियों पर।

Innings - 10
84*
23*
68
9
40
56
50,
79*
47
85*
Average: 90.17
Total Runs- 541
Half Centuries- 6
Strike Rate- 96.95
Catches- 10
Stumpings- 2


PunjabKesari