Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : आर्मी ट्रेनिंग से लौटने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की नई तस्वीर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीर में वह नेता के रूप में दिखाई दे रहे हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि धोनी राजनीति में आने वाले हैं तो ऐसी कोई बात नहीं है। दरअसल धोनी एक एड की शूटिंग के कारण नेता बने हैं। 

महेंद्र सिंह धोनी क्यों बने नेता 

धोनी के मैनेजर की और से हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि आर्मी की ट्रेनिंग से लौटने के बाद धोनी मुंबई में हैं और शूटिंग में व्यस्त हैं। हालांकि अब जो उनकी तस्वीर वायरल हुई हैं और नई जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक धोनी ने नेता वाला लुक एड के लिए ही अपनाया है। इन तस्वीरों में धोनी कुर्ता और गांधी टोपी पहने दिख रहे हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और फैंस उनके नए अवतार बेहद पंसद भी कर रहे हैं। 

महेंद्र सिंह धोनी आर्मी ट्रेनिंग

MS Dhoni images, dhoni photos, dhoni hd images

आईसीसी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच में हारने के बाद संन्यास की खबरों के बीच धोनी ने दो महीने की छुट्टी लेकर आर्मी के साथ कश्मीर में 15 दिनों तक ट्रेनिंग की थी। रिपोर्ट्स की मानें तो धोनी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15 सितंबर से शुरू होने वाली टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया से जुड़ेंगे। इस दौरे पर दोनों टीमें तीन टेस्ट और तीन टी-20 मैच खेलेंगी।