Sports

नई दिल्ली : टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) का 31वां बर्थडे खास तरीकेसे मनाया। सोशल मीडिया पर एकवीडियो वायरल है जिसमें धोनी साक्षी का हाथ पकड़े केक काटते हुए दिख रहा है। वीडियो के दौरान धोनी और साक्षी के बीच अच्छी केमेस्ट्री दिख रही है। साक्षी ने इस दौरान जहां ब्लैक कलर की फ्रॉक पहनी हुई हैं तो वहीं धोनी भी ब्लैक टीशर्ट और लाइट ब्लू जींस में दिख रहे हैं। 

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी के बीच केमेस्ट्री

बता दें कि साक्षी को अक्सर धोनी को सपोर्ट करते हुए स्टेडियम में देखा जाता रहा है। पिछले कुछ समय से साक्षी अपने साथ बेटी जीवा (Ziva Dhoni) को भी लेकर आती है। जीवा के आने के बाद धोनी और साक्षी के जीवन में नया अध्याय जुड़ा है। धोनी मैच के बाद अक्सर जीवा के साथ मस्ती करते नजर आते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी वीडियो 

बता दें कि धोनी विश्व कप के बाद ही टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। मान जा रहा है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में उनकी वापसी हो सकती है लेकिन इसकी पुष्टि कोई भी नहीं करना चाहता। बहरहाल, धोनी की प्रेक्टिस करते की वीडिया इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। उम्मीद है कि वह जल्द मैदान पर वापसी करेंगे।