Sports

नई दिल्लीः फ्रेडरिको गालेगो और कप्तान बार्थोलोमेव ओग्बेचे के गोल की मदद से नार्थईस्ट यूनाईटेड ने मंगलवार को यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मेजबान दिल्ली डायनामोस को 2-0 से हराकर हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में शीर्ष स्थान हासिल किया।  
दिल्ली को हराकर नार्थईस्ट ने ISL में शीर्ष स्थान हासिल किया    

मैच एक समय गोलरहित बराबरी की तरफ बढ़ रहा था लेकिन नार्थईस्ट ने आखिरी क्षणों में दो गोल करके पूरे तीन अंक हासिल किये। उसकी तरफ से पहला गोल 82वें मिनट में गालेगो ने किया जबकि दूसरा गोल कप्तान ओग्बेचे ने इंजुरी टाइम (93वें मिनट) में दागा।  
Delhi Dynamos FC, NorthEast United FC, ISL, Football, Football News in hindi, दिल्ली को हराकर नार्थईस्ट ने ISL में शीर्ष स्थान हासिल किया

गालेघो का गोल 81वें मिनट में कीगन परेरा और ओग्बेचे के उस शानदार प्रयास के नाकाम होने के तुरंत बाद आया, जिस पर कप्तान इस सत्र का अपना छठा गोल करते-करते रह गए थे। ओग्बेचे निराश नहीं हुए और खेल खत्म होने से दो मिनट पहले गालेघो की ही मदद से गोल करते हुए अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया।        
Delhi Dynamos FC, NorthEast United FC, ISL, Football, Football News in hindi, दिल्ली को हराकर नार्थईस्ट ने ISL में शीर्ष स्थान हासिल किया    

इस जीत से नार्थईस्ट दस टीमों की तालिका में 11 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है। बेंगलुरू एफसी अब 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। सत्र की तीसरी हार के बाद भी दिल्ली की टीम आठवें स्थान पर बनी हुई है। नार्थईस्ट ने मैच में शुरू से दबदबा बनाया। इस बीच उसने कुछ अच्छे मौके भी बनाए। दिल्ली के रक्षकों तथा गोलकीपर फ्रांसिस्को डोरोनसोरो ने कुछ अच्छे बचाव किये।