Sports

खेल डेस्क : न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड द्वारा अचानक पाकिस्तान दौरा रद्द करने के बाद से सोशल मीडिया पर दोनों देशों की ओर से मिली जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इसी बीच दक्षिण अफ्रीका के प्लेयर डेविड विस चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी फैन ने डेविड के हवाले से एक ट्विट किया था- जिसमें उन्होंने पाकिस्तान की खूब तारीफ की थी। 
उक्त फैंस के ट्विट में लिखा गया था- 
मैंने कई देशों का दौरा किया है लेकिन पाकिस्तान को सबसे खूबसूरत और शांतिपूर्ण देश पाया है। इसमें कोई शक नहीं कि पाकिस्तानी सेना और वायु सेना दुनिया की सबसे अच्छी ताकत है। मैं न्यूजीलैंड से अपने फैसले की समीक्षा करने का अनुरोध करता हूं। मजबूत रहें पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका की ओर से शुभकामनाएं। पोस्ट में डाली फोटो में डेविड विस भी नजर आ रहे हैं। 
लेकिन कमाल तब हुआ जब डेविड विस ने इस ट्विट पर कमेंट किया। उन्होंने लिखा- मैंने हमेशा पाकिस्तान में आनंद लिया है, लोग बहुत स्वागत कर रहे हैं और सुरक्षा कभी कोई मुद्दा नहीं रहा !! हालांकि यह ट्वीट एक फेक अकाऊंट से है !!


डेविड द्वारा किए इस ट्विट के कारण क्रिकेट फैंस ने एक बार फिर से खूब मजे लिए। यूजर्स मनोज ने लिखा- इसी कारण शायद न्यूजीलैंड ने दौरा रद्द किया। वह हर जगह धोखेबाजी कर रहे हैं। 

बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड न्यूजीलैंड बोर्ड द्वारा दिए झटके के बाद अपनी ऑफिशियल स्टेटमेंट को लेकर भी ट्रोल हो गए था। स्टेटमेंट में उनकी द्वारा डाले गए कुछ शब्दों के कारण फैंस ने उनकी जमकर ट्रोलिंग की थी।