Sports

नई दिल्ली : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ओल्ड टै्रफर्ड के मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मैच में अपने वनडे करियर के 11 हजार रन भी पूरे कर लिए। कोहली की यह 222वीं पारी थी। ऐसा कर उन्होंने सचिन द्वारा 276 पारियों में 11 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ा दिया। देखें रिकॉर्ड
सबसे कम पारियों में 11000 एकदिवसीय रन
PunjabKesari

222 विराट कोहली
276 सचिन तेंदुलकर
286 रिकी पोंटिंग
288 सौरव गांगुली
293 जाक कैलिस

कोहली ने ऐसे बना 11 हजार रन
PunjabKesari
1 हजार : 24 पारियां
2 हजार : 53 पारियां
3 हजार : 75 पारियां
4 हजार : 93 पारियां
5 हजार : 114 पारियां
6 हजार : 136 पारियां
7 हजार : 61 पारियां
8 हजार : 175 (सबसे तेज)
9 हजार : 194 (सबसे तेज)
10 हजार : 205 (सबसे तेज)
11 हजार : 222 (सबसे तेज)

2015 विश्व कप से 87 की औसत से रन बना रहे विराट : विराट 2015 विश्व कप के बाद से शानदार लय में चल रहे हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है इस वक्फे के दौरान उन्होंने पांच हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं, उनका औसत 87 से ज्यादा रहा है। विराट ने इन चार सालों में सबसे ज्यादा 17 शतक भी लगाए हैं।