Sports

खेल डैस्क : दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचने की राह और मुश्किल हो गई है। रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उनकी टीम ने 91 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी। मैच गंवाने के बाद दिल्ली कैपिटलस के कप्तान रिषभ पंत ने हार के कारणों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि चेन्नई ने हमें सभी विभागों में मात दे दी। दिल्ली टीम ने इस टूर्नामेंट में काफी करीबी मैच खेले हैं। यह मैच कुछ ऐसा था जिसमें दोनों पक्षों के बीच काफी अंतर था। मुझे लगा कि हम बेहतर हो रहे हैं लेकिन ऐसा नहीं है।

 

यह भी पढ़ें:-  Virat Kohli कोहली की खराब फॉर्म पर गावस्कर का बड़ा बयान, ड्रेसिंग रूम में बैठ...

 

पंत ने कहा कि अब यहां से आगे बढऩे के लिए सबसे पहले हमारा फोक्स आने वाले तीन मैचों पर होना चाहिए। अगर हम यह मैच अच्छे अंतर के साथ जीतते हैं तो ही हम क्वालीफाई कर पाएंगे। हमारे बीच काफी कुछ चल रहा है, खास तौर पर कोविड से कुछ लोग प्रभावित हैं। हम कोई बहाना नहीं बना रहे हैं। हम बस सुधार करते रहना चाहते हैं। अभी हम और अधिक सकारात्मक हो सकते हैं और यही हम लड़कों के बारे में बात करने जा रहे हैं। लड़कों को अधिक सक्रिय रहना होगा। अगले मैच महत्वपूर्ण होंगे।

 

यह भी पढ़ें:-  RCB vs SRH : IPL में छठी बार गोल्डन डक हुए Virat Kohli, सीजन में 3 बार पहली बार

 

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस हार के साथ अंक तालिका मे ंपांचवें स्थान पर आ गई है। उन्होंने 11 मुकाबलों में पांच जीते हैं जबकि छह में उन्हें मात खानी पड़ी है। लखनऊ की टीम अभी भी 11 में आठ मैच जीतकर टॉप पर बनी हुई है। उसके बाद गुजरात टाइटंस का नाम है। राजस्थान भी 11 में से सात मुकाबले जीतकर तीसरे स्थान पर हैं। दिल्ली अगर अगले तीनों मुकाबले जीतती है तो उन्हें प्लस नैट रन रेट के साथ क्वालीफाई का एक चांस मिल सकता है।  बशर्ते हैदराबाद और बेंगलुरु अपने आगामी मैच गंवाएं।

 

यह भी पढ़ें:- IPL 2022 : पृथ्वी शॉ अस्पताल में भर्ती, जानें दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज को क्या हुआ