Sports

नई दिल्ली: क्रिकेर्ट्स और विवादों का कनेक्शन काफी पुराना है। जहां खिलाड़ी अपने अच्छे प्रदर्शन से फैंस का दिल जीत लेते हैं तो वहीं दूसरी तरह अपनी कुछ गलतियों की वजह से विवादों में भी आ जाते हैं। ऐसे ही कई खिलाड़ी हैं, जो कई बड़े स्कैंडल्स में फंस चुके है। आज हम आपको बता रहे हैं सेक्स स्कैंडल्स में फंस चुके क्रिकेटर्स के बारे में। 

शेन वॉर्न 
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न का आता है।यह अपने क्रिकेट करियर से भी ज्यादा महिलाओं के साथ संबंध और सेक्स स्कैंडल्स की वजह से सुर्खियों में रहे। वॉर्न पर कई महिलाओं ने छेड़छाड़ और अश्लीलता करने के आरोप भी लगाए। साल 2002 में वार्न पर ब्रिटिश नर्स ने आरोप लगाया था कि ऑस्ट्रेलियन स्पिनर ने उनसे संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया।  नर्स डोना राइट ने खुलासा किया था कि वॉर्न उन्हें गंदे वॉइस मैसेज भेजते और फोन पर भी अश्लील बातें करते थे। इस मामले के सामने आने के बाद वार्न ने किसी तरह की कोई सफाई नहीं दी और इन्हें ऑस्ट्रेलिया के उपकप्तान पद से हटा दिया गया। 
PunjabKesari

क्रिस गेल 
इस स्कैंडल्स से वेस्टइंडीज के स्टार खिलाड़ी क्रिस गेल भी फंस चुके हैं। 2012 में टी 20 वर्ल्ड कप के दौरान इनके कमरे से तीन लड़कियों को गिरफ्तार किया गया था। गेल पर अरोप थे कि वे तीन ब्रिटिश महिलाओं के साथ होटल रूम में आपत्तिजनक हालत में थे। इसके बाद भी गेल कई कॉन्ट्रोवर्सीज में फंस चुके हैं।
PunjabKesari

डैरेल टफी 
न्यूजीलैंड टीम के तेज गेंदबाज डैरेल टफी का नाम भी निजी जिंदगी में किए गए कारनामों की वजह से सुर्खियों में रहै हैं। साल 2005 में टफी का एक सेक्स टेप सामने आया था। इस टेप में वह एक शॉप पर सेल्स गर्ल के साथ आपत्तिजनक हालात में नजर आ रहे थे।
PunjabKesari

शाहिद आफरीदी
पाकिस्तानी क्रिकेट के बैड ब्वॉय शाहिद आफरीदी पर भी साल 2000 में भी एक स्कैंडल में फंस चुके हैं। दरअसल, यह पाकिस्तानी हरफनमौला क्रिकेटर उनके दो अन्य साथी के साथ कराची में एक होटल के कमरे में महिलाओं के साथ पकड़ा गया था। इस घटना के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इन सभी पर चैम्पियंस ट्रॉफी में खेलने पर रोक लगा दी थी।एक भारतीय मॉडल आर्शी खान ने भी आफरीदी के साथ अपने रिश्ते होने की बात कही थी। मॉडल ने आफरीदी के साथ शारीरिक संबंध तक होने का दावा किया था।
PunjabKesariकेविन पीटरसन
इंग्लैंड के स्टाइलिश बल्लेबाजी केविन पीटरसन भी साल 2005 में इस इंग्लिश बल्लेबाज पर सेक्स एडिक्ट होने का आरोप लगा था। यह आरोप दक्षिण अफ्रीका की प्ले ब्वॉय मॉडल वेनेसा निम्मो ने लगाया था। 
PunjabKesari