Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: इंग्लैंड में 30 मई से होने वाले क्रिकेट विश्व कप के लिए सोमवार को टीम इंडिया का एलान हो गया। मुख्य विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी की मौजूदगी में रिजर्व विकेटकीपर के लिए 21 साल के ऋषभ पंत की जगह 33 साल के अनुभवी दिनेश कार्तिक का चयन चौंकाने वाला रहा। ऐसे में अब ये ख्याल लगाया जा सकता है टीम में चयनित कुछ खिलाड़ियों का ये विश्व कप आखिरी हो सकता हैं। इस लिस्ट में भारतीय टीम के 4 बड़े खिलाड़ी शामिल हैं। जो इस प्रकार है।

1. दुनिया के बेस्ट फिनिशरों में से एक महेंद्र सिंह धोनी 
PunjabKesari
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के लिए ये आखिरी विश्व कप होगा। महेंद्र सिंह धोनी की उम्र विश्व कप शुरू होने तक 38 की हो जायेगी और अगले विश्व कप तक धोनी की उम्र 42 हो जाएगी इसलिए ये विश्व कप धोनी का आखिरी विश्व कप होगा। पिछले कुछ समय से कयास लगाए जा रहे हैं की महेंद्र सिंह धोनी इस विश्व कप के बाद संन्यास ले सकते हैं। इस विश्व कप में धोनी भारतीय टीम के प्रमुख खिलाड़ी हैं। 

2. गब्बर के नाम से मशहूर खिलाड़ी शिखर धवन 
PunjabKesari
भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन इस विश्व कप में भारतीय टीम के लिए मुख्य खिलाड़ियों में शामिल हैं। शिखर धवन  की उम्र विश्व कप शुरू होने तक 34 तक की होगी। अब अगले विश्व कप तक धवन की उम्र 38 की हो जाएगी। फिटनेस के मामले में भी शिखर धवन का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं हैं। इसलिए इस भारतीय ओपनर बल्लेबाज का भी ये आखिरी विश्व कप हो सकता हैं। 

3. बल्लेबाजी और गेंदबाजी में माहिर केदार जाधव 
PunjabKesari
भारतीय टीम के इस बल्लेबाजी आलराउंडर खिलाड़ी का भी ये आखिरी विश्व कप हो सकता हैं। केदार जाधव की उम्र विश्व कप शुरू होने तक 34 की हो जाएगी और अगले विश्व कप तक जाधव की उम्र 38 की होगी। फिटनेस के मामले में केदार जाधव भी धवन की तरह बहुत अच्छे नहीं रहे हैं। ये भारतीय खिलाड़ी इस विश्व कप में टीम के लिए प्रमुख खिलाड़ी होंगे।

4. दिनेश कार्तिक की प्रमुख बल्लेबाजी
PunjabKesari
महेंद्र सिंह धोनी के दुसरे विकल्प के रूप में इस विश्व कप टीम का हिस्सा बने दिनेश कार्तिक का भी ये आखिरी विश्व कप हो सकता है। दिनेश कार्तिक की उम्र विश्व कप शुरू होने तक 34 की हो जाएगी और अगले विश्व कप तक कार्तिक की उम्र 38 की होगी।