Sports

मुंबई : दुनियाभर में लीग क्रिकेट का चेहरा बदलकर रख देने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाजार मूल्यांकन में कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी से 1 अरब डॉलर की गिरावट आ सकती है। वैश्विक परामर्श कंपनी डफ एंड फेल्प्स ने अपनी एक रिपोर्ट में यह बात कही है। 

कोरोना वायरस का आईपीएल 2020 पर असर 

IPL photo,IPL images

रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल के 12वें सत्र के दौरान 2019 में उसका बाजार मूल्यांकन 6.8 अरब डॉलर था। यदि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) खाली स्टेडियम में इसके मैच कराता है तो इसमें 20 से 35 करोड़ डॉलर की गिरावट आएगी। वहीं पूरा सत्र रद्द होने पर आईपीएल का मूल्यांकन 70 करोड़ से 100 करोड़ डॉलर तक घट सकता है। 

आईपीएल का बाजार मूल्यांकन

IPL photo,IPL images

परामर्श एजैंसी ने 2 स्थितियों को रखकर यह आकलन किया है। पहली स्थिति में मैच के दौरान स्टेडियम में आधी सीटों के भरने और दूसरी स्थिति में स्टेडियम के पूरी तरह से खाली रहने पर या टिकटों की कोई बिक्री नहीं होने से जुड़ी है। 

अभी तक आईपीएल-13 को रद्द करने का कोई अंतिम निर्णय नहीं 

bcciबीसीसीआई ने अभी आईपीएल-13 को रद्द करने का कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है। इसके 15 अप्रैल से शुरू होने की संभावना है। इस तरह के खेल आयोजनों के रद्द होने से नुक्सान उठाने वाला भारत इकलौता देश नहीं होगा। दुनिया भर ने पहले ही टोक्यो ओलिम्पिक खेलों को रोकने की घोषणा कर दी है। इससे पहले खेल आयोजनों पर इस तरह की रोक द्वितीय विश्व युद्ध के समय लगी थी। उस समय भी ओलिम्पिक खेल रद्द हो गए थे।