नई दिल्ली : कॉनर मैकग्रेगर दुनिया के सबसे अधिक भुगतान लेने वाले एथलीट बन गए हैं। इसकी घोषणा फोर्ब्स मैगजीन ने की है। मैकग्रेगर ने इसकी खुशी केक काटकर मनाई जिसपर फोब्र्स का कवर पेज छपा था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वह हाथ में गुब्बारे लिए नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा- बेबी हमने यह कर दिखाया। उमीर ए हॉन! एक उद्यमी के रूप में मेरी भूमिका को पहचानने के लिए आपका शुकिया फोब्र्स। इस लिस्ट में जगह बनाना कई एथलीट्स का सपना होता है।
फोर्ब्स मैगजीन की लिस्ट
कॉनर मैकग्रेगर (यू.एफ.सी.) 128
लियोनेल मैसी (फुटबॉल) 92
क्रिस्टियानो रोनाल्डो (फुटबॉल) 85
डैक प्रैसकॉट (एन.एफ.एल.) 76
लिब्रोन जेम्स (बास्केटबॉल) 69
नेमार (फुटबॉल) 67
रोजर फैडरर (टेनिस) 64
लुईस हैमिल्टन (एफ-1) 58
टॉम ब्रैडी (एन.एफ.एल.) 54
केविन डुरैंट (बास्केटबॉल) 53
(राशि मिलियन पाऊंड में)