Sports

नई दिल्ली : इंगलैंड के खिलाफ क्रिकेट विश्व कप में भारत के खिलाडिय़ों के ओरेंज रंग की जर्सी पहनकर खेलने का प्रस्ताव है। इस प्रस्ताव का कांग्रेस समाजवादी ने यह कहते हुए विरोध किया है कि यह एक सांम्प्रदायिक रंग है।  खेल से इसे दूर रखना चाहिए। उन्होंने केंद्रीय सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी देश का भगवाकरण करने की कोशिश कर रहे हैैं।

कांग्रेस ने 30 जून को एडबिस्टन में इंगलैंड के खिलाफ होने वाले भारत के मैच में विराट कोहली और उनकी टीम द्वारा ओरेंज रंग की जर्सी पहनकर खेलने का विरोध किया है। इस जर्सी पर जारी विवाद के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक नशीम खान ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है तब से भगवा राजनीति शुरू हुई है।

खान ने कहा- मोदी सरकार बनने के बाद इस देश में खेल हो या संस्कृति भगवा राजनीति जारी है। उन्होंने कहा कि तिरंगे का सम्मान होना चाहिए। इस विवाद को लेकर सपा नेता अबु आजमी ने इसे अनुचित बताया। उन्होंने कहा कि इंगलैंड के खिलाफ विश्व कप में भारतीय खिलाडिय़ों को नीले रंग की बजाय ओरेंज रंग की जर्सी दी जा रही है। और लोगों को इसका जोरदार विरोध करना चाहिए।