Sports

नई दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश भर ने भारोत्तोलक मीराबाई चानू को टोक्यो ओलिम्पिक में रजत पदक जीतने के लिए बधाई दी। चानू ने भारत के भारोत्तोलन पदक के 21 साल के इंतजार को खत्म करते हुए महिलाओं के 49 किलोवर्ग में 202 किग्रा (87 किग्रा + 115 किग्रा) वजन उठाकर दूसरा स्थान पाया। इससे पहले कर्णम मल्लेश्वरी के 2000 सिडनी ओलिम्पिक में भारोत्तोलन में कांस्य पदक जीता था।

राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट किया-
भारोत्तोलन में रजत पदक जीतकर टोक्यो ओलिम्पिक 2020 में भारत की पदक तालिका में शुरूआत कराने के लिए मीराबाई चानू को बधाई।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया-
टोक्यो ओलिम्पिक 2020 में इससे सुखद शुरूआत नहीं हो सकती थी। भारत मीराबाई चानू के शानदार प्रदर्शन से बहुत खुश है। भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। उनकी सफलता प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करेगी। 

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट किया- 
भारत का पहले दिन का पहला पदक। मीराबाई चानू ने महिलाओं की 49 किग्रा भारात्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीता। भारत को तुम पर गर्व है मीरा। 

PunjabKesari

गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया-
क्या गर्व का पल है। हर भारतीय मीराबाई चानू की ऐतिहासिक उपलब्धि से हर्षित है।

पूर्व खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने लिखा-
भारत ने मीराबाई चानू के 49 किग्रा महिला भारोत्तोलन वर्ग में रजत पदक से टोक्यो ओलिम्पिक 2020 में पहला पदक जीता और भारत को गौरवान्वित किया। बधाई हो मीराबाई चानू। चीयर4इंडिया।

भारत के एकमात्र ओलिम्पिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा ने लिखा-
भारत को टोक्यो ओलिम्पिक 2020 में पहला पदक दिलाने के लिए मीराबाई चानू को बधाई। इतना प्रेरणादायी प्रदर्शन जो आने वाले लंबे समय तक याद रखा जाएगा और आने वाली पीढिय़ों को प्रेरित करेगा। शानदार। 

Sports
तेंदुलकर ने ट्वीट किया-
मीराबाई चानू, भारोत्तोलन में शानदार प्रदर्शन। अपनी चोट के बाद आपने जिस तरह से खुद को फिट किया और टीम इंडिया के लिए ऐतिहासिक रजत पदक जीता, बेहद शानदार है। 

सहवाग ने ट्वीट किया-
गजब। भारतीय नारी सब पर भारी। मीराबाई चानू नाम याद है। मीराबाई चानू, हम सभी को गौरवान्वित करने और ओलिम्पिक में रजत पदक जीतने के लिए शुक्रिया। तोक्यो 2020 में और पदक जीतते रहो। 

लक्ष्मण ने लिखा-
मीराबाई चानू हम सभी को गौरवान्वित करने के लिए बधाई। टोक्यो ओलिम्पिक 2020 में हमारा पहला पदक महिला 49 किग्रा भारोत्तोलन में दूसरे स्थान से मिला। बहुत गर्व हो रहा है। 

गंभीर ने लिखा-
1.3 बिलियन भारतीयों को तुम पर गर्व है मीराबाई चानू।

साक्षी ने ट्विटर पर लिखा-
मीराबाई चानू ने 49 किग्रा महिला भारोत्तोलन में रजत पदक जीतकर भारत को गौरवान्वित किया। बधाई हो मीराबाई चानू। चीयर4इंडिया। 

भारोत्तोलक सतीश शिवलिंगम शिवलिंगम ने लिखा-
इतिहास बन गया। इतना आसान नहीं होता। यह बहुत बड़ी चीज है। मेरी आंखों में आंसू आ गए थे। इस प्रदर्शन को दोहराना किसी के लिए भी आसान नहीं होगा।