Sports

जालंधर (जसमीत) : 2016 के बाद से अगर भारतीय टीम के 2 दिग्गजों विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit sharma) के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दोनों ने लगभग बराबर परफार्मेंस दी है। इस दौरान दोनों ने 50 मैच खेले। कोहली ने जहां 15 शतक लगाकर 3401 रन बनाए तो वहीं रोहित ने 13 शतकों के साथ 2887 रन जड़ दिए। रोहित ने अपने करियर के 62 प्रतिशत तो कोहली ने 42 प्रतिशत शतक पिछले 3 सालों में ही बनाए हैं।

रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में रिकॉर्ड

PunjabKesarisports, Rohit sharma photo, Rohit sharma images, Rohit sharma pic

14 शतक तो 12 अर्धशतक लगा चुके हैं रोहित विश्व कप के बाद से बतौर ओपनर।
104 छक्के लगा चुके हैं रोहित 3 सालों में, वह मार्टिन गुप्टिल से कहीं आगे चल रहे हैं। उनके नाम पर अब कुल 202 छक्के दर्ज हो गए हैं।
65 सबसे ज्यादा छक्के (साल 2017) लगाने का रिकॉर्ड भी रोहित के नाम।

PunjabKesarisports, Rohit sharma photo, Rohit sharma images, Rohit sharma pic
125 रन से नीचे कभी आउट नहीं हुए हैं रोहित अपने 21 शतकों के दौरान। उनके नाम पर 3 दोहरे शतक भी दर्ज।
04 बार रोहित ने 150+ स्कोर बनाया है, इसमें एक बार 208 रन भी शामिल।
06 साल से लगातार 50 से ज्यादा की औसत से रन बना रहे हैं रोहित।

PunjabKesarisports, Rohit sharma photo, Rohit sharma images, Rohit sharma pic
138 पारियों में पहले 100 छक्के लगाए थे रोहित ने, अगले 100 छक्के सिर्फ 49 पारियों में लगा दिए।
03 साल लगातार भारत के लिए साल का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया रोहित ने (2016 में 161*, 2017 में 208* तो 2018 में 162 रन)।
02 बार लगातार कैलेंडर ईयर में 1000 से ज्यादा रन बनाने में कामयाब रहे हैं रोहित शर्मा। पिछले साल उन्होंने 21 मैचों में 71 की औसत से 1293 रन बनाए थे। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 99.46 फीसदी तक रही थी।

विराट कोहली वनडे क्रिकेट में रिकॉर्ड

Virat Kohli photo, virat kohli images, virat kohli pic, virat kohli hd images

133 .45 की औसत से इस साल रन बनाए हैं कोहली ने, ओवरऑल सर्वश्रेष्ठ औसत। इससे पहले यह रिकॉर्ड ए.बी. डिविलियर्स (79.53) के नाम था।

सफलता 73.68 प्रतिशत हो गई कोहली के नाम वनडे क्रिकेट में, उनसे आगे सिर्फ वेस्टइंडीज के क्लाइव लायड (84 मैच, 64 जीत 76.19 जीत प्रतिशत) चल रहे हैं।
06 मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीत चुके हैं कोहली, सचिन (15) सबसे आगे।

Virat Kohli photo, virat kohli images, virat kohli pic, virat kohli hd images
03 बार कोहली ने 150+ स्कोर बनाया है, उम्मीद है वह 200 भी बनाएंगे।
05  बार पिछली 12 वनडे सीरिज में 100 से ज्यादा की औसत से कोहली ने बनाए हैं रन। (न्यूजीलैंड 119.3), चैम्पियंस ट्रॉफी (119), श्रीलंका (110), दक्षिण अफ्रीका (186), वेस्टइंडीज (151) 49 उनकी सबसे कम औसत रही।
14  बार सर्वाधिक नाबाद लौटे हैं कोहली 2016 से अब तक, 2016 में उनका औसत 100, 2017 में 99 तो अब 2018 में 102 प्रतिशत रहा है। इस दौरान उन्होंने कुल 24 कैच भी पकड़े हैं, 14 अर्धशतक भी उनके बल्ले से निकले।

विराट कोहली रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में तुलना 

Virat Kohli Rohit sharma, rohit sharma and virat kohli photo
रोहित शर्मा       v/s             विराट कोहली
50                   मैच               50
50                   पारी              50
2887               रन               3401
70.41            औसत            94.47
98.83         स्ट्राइक रेट         100.5
208*            उच्च्तम            160*
13                शतक               15
10             अर्धशतक             14
07            एम.ओ.एम.           09
01            एम.ओ.एस.           03

विराट कोहली और रोहित शर्मा की पार्टनरशिप

सर्वश्रेष्ठ जोड़ी भी : 4060 रन बना चुके हैं विराट कोहली और रोहित शर्मा साथ मिलकर। उनकी पार्टनरशिप औसत 66.55 चल रही है जो टॉप-10 पार्टनरशिप जोड़ियों में अब तक सर्वश्रेष्ठ है। दोनों ने 5 बार नाबाद रहते टीम को जीत दिलाई है। 248 रन इनकी सर्वश्रेष्ठ सांझेदारी है।

Virat Kohli Rohit sharma
15 शतकीय साझेदारियां हैं रोहित और कोहली के नाम। उम्मीद है कि वह 2-3 साल में सचिन-गांगुली (26) का रिकॉर्ड भी तोड़ेंगे।