नई दिल्लीः आईपीएल टूर्नामेंट में किंग्स इलेवन पंजाब के ताबड़तोड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ना सिर्फ अपनी बल्लेबाजी से बल्कि, अपने स्टाइल, लुक और तरह-तरह के मनोरंजक कामों से जाने जाते हैं। इस समय सोशल मीडिया पर गेल ट्रेंड में चल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने आॅफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें गेल देसी लुक में दिखाई दे रहे हैं। जिस तस्वीर की हम बात कर रहे हैं उसमें गेल ने केसरी रंग का कुर्ता पजामा पहना हुआ है। गेल ने जैसे ही इस तस्वीर को शेयर की वैसे ही लोगों ने धड़ाधड़ रिएक्शन देने शुरू कर दिए। उनके इस देसी लुक ने उनके भारतीय फैंस को खुश कर दिया है।
कई फैंस ने उन्हें भारतीय कपड़ों में बेहद खूबसूरत करार दिया है तो कुछ उन्हें भारत में ही घर बनाने की सलाह दे रहे हैं। जबकि बहुत सारे लोगों ने गेल के केसरिया रंग के मिलते कुर्ते को देख उनको बीजेपी में जाने के इरादे पर भी सवाल कर लिया, जबकि कई फैंस ने उनके इस लुक की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें' यूनिवर्सल बॉस' करार दिया है।
इन दिनों क्रिस गेल आईपीएल में जबर्दस्त फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने अब तक जितने भी मैच खेले हैं, उसमें उन्होंने 50 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। क्रिस गेल ने 3 मैचों में 229 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक भी शामिल है। इससे पहले क्रिस गेल का सनी लियोनी के गाने पर झूमते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इसे हरियाणा की सिंगर सपना चौधरी ने अपने गाने के साथ शेयर किया था। अब इन सबके बाद क्रिस गेल का ये अंदाज लोगों को खूब भा रहा है।