Sports

जालन्धर : सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मोहाली स्टेडियम में खेले गए टी-20 दौरान पंजाब किंग्स इलैवन के बल्लेबाज क्रिस गेल ने एक बार से साबित किया कि उन्हें सिक्सर किंग क्यों कहा जाता है। गेल ने 103 रन की अपनी पारी दौरान 11 धनधनाते छक्के मारे। वैसे भी मोहाली का स्टेडियम काफी रास आता है। गेल ने यहां छठा मैच खेला था जिसमें आईपीएल-11 का पहला शतक लगाया। इससे पहले उन्होंने यहां खेले गए छह मुकाबलों में 14 (12), 87 (56), 61 (33), 17 (14), 63 (33) और 104* (63) रन बनाए हैं। इस तरह गेल मोहाली में गेल के नाम तीन अर्धशतक और एक शतक दर्ज हो चुका है। उनकी स्ट्राइक रेट भी यहां 163 की चल रही है। यानी- 211 गेंद में 346 रन के कारण।

राशिद खान को ठोके चार लगातार छक्के
PunjabKesari
क्रिस गेल ने मैच दौरान अफगानी बॉलर राशिद खान की खूब खबर ली। हालांकि इससे पहले राशिद ने क्रिस गेल के साथ बदसलूकी भी की थी जब राशिद की एक गेंद को गेल ने रक्षात्मक ढंग से रोक दिया था। लेकिन उधर, जोश से लबरेज राशिद ने बॉल पकड़ी और सीधी गेल के स्टंम्प पर दे मारी। गेल कुछ नहीं बोले। इसका जवाब उन्होंने बच्चे से दिया। गेल ने राशिद के एक ओवर में चार लगातार छक्के मारे। हालांकि एक समय ऐसा लग रहा था कि गेल लगातार दो बार एक ओवर में पांच छक्के मारने का रिकॉर्ड बना देंगे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।

पिछला शतक पंजाब के खिलाफ ठोका था
PunjabKesari
क्रिस गेल ने इससे पहले पिछला शतक 2015 में पंजाब के खिलाफ बनाया था। बेंगलुरु में खेले गए इस मैच में क्रिस गेल और विराट कोहली ने ओपिंनग की थी। मैच दौरान गेल ने धनधनाते 12 छक्के मारे थे। गेल ने महज 57 गेंदों का सामना करते हुए 117 रन बनाए थे जिसमें 7 चौके भी शामिल थे। वहीं, कोहली 32, डीविलियर्स ने चार छक्के और तीन चौकों की मदद से 47 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी पंजाब की टीम तब महज 88 रन पर ऑल आऊट हो गई थी।

छक्के के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंचे गेल
गेल ने दूसरे मैच में कुल 11 छक्के लगाए। इस तरह पिछले मैच के 4 छक्के मिलाकर वह आईपीएल-11 में अब तक 15 छक्के जड़ चुके हैं। उनसे ऊपर सिर्फ हमवतन आंद्रे रसैल है जोकि कोलकाता की ओर से खेलते हुए अब तक 19 छक्के मार चुके हैं। गेल इस सीजन में संजू सैमसन (12), ईवन लैविस (11) और एबी डीविलियर्स (10) में पीछे छोड़ चुके हैं।

2011 वाली फॉर्म जैसे खेल रहे हैं गेल
PunjabKesari
आईपीएल में क्रिस गेल के लिए सबसे अच्छा सीजन 2011 गया था। इस दौरान उन्होंने 12 मैच खेले, 3 बार नॉट आऊट रहते हुए उन्होंने कुल 608 रन बनाए थे। उनकी इस सीजन की सबसे खास बात उनकी स्ट्राइक रेट (183.13) थी जो अब तक की सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट है। अब मौजूदा सीरीज में चाहे ही क्रिस गेल दो ही मैच खेले हैं लेकिन उनका स्ट्राइक रेट अभी 188 चल रहा है जोकि बताता है कि गेल 2011 वाली अपनी फॉर्म में वापस लौट आए हैं।