Sports

जालन्धर : बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेल रहे वैस्टइंडीज के दिग्गज प्लेयर क्रिस गेल ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। रंगपुर राइडर्स की ओर से खेलते गेल ने बीते दिन खुलाना टाइटंस के खिलाफ मैच दौरान 40 गेंदों में 55 रन बनाए थे। इस दौरान गेल ने पांच गगनचुंबी लगाकर ट्वंटी-20 क्रिकेट में अपने 900 छक्के भी पूरे कर लिए। गेल की उक्त पारी के कारण उनकी ीम छह विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब हुई थी। गेल 900 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज है। दूसरे नंबर पर उनके हमवतन केरोन पोलार्ड है जोकि  उनसे करीब 350 छक्के पीछे हैं।

363 मैचों में लगाए 900 छक्के, औसतन प्रति मैच 3
Chris Gayle complete 900 sixes in Twenty 20 carrer
गेल ने 900 छक्के लगाने के लिए 363 मैच खेले हैं। यानी कि वह औसतन हर मैच में 3 छक्के मार रहे हैं। गेल ने 2005 में सबसे पहला ट्वंटी-20 क्रिकेट खेला था। तब से अब तक वह 363 मैचों में 46 बार नाबाद रहते हुए 12189 रन बना चुके हैं। 39.44 की औसत और 147.83 की स्ट्राइक रेट के साथ गेल ने इस दौरान 21 शतक तो 76 अर्धशतक भी लगाए। 930 चौके लगाने वाले गेल का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 175 रन है। 

74.8 फीसदी रन ब्राऊंड्रीज से ही बनाए
Chris Gayle complete 900 sixes in Twenty 20 carrer
क्रिस गेल ट्वंटी-20 क्रिकेट में छक्कों के अलावा ऐसा रिकॉर्ड बना चुके हैं जिसके आसपास भी कोई बल्लेबाज नहीं है। गेल ने ट्वंटी-20 में अब तक बनाए 12189 रनों में 74.8 फीसदी यानी 9120 रन ब्राऊंड्रीज से ही बनाए हैं। इस दौरान गेल ने 930 चौकों से 3720 तो 900 छक्कों से 5400 रन बनाए।

इन 25 टीमों की तरफ से खेलकर गेल ने बनाया रिकॉर्ड
Chris Gayle complete 900 sixes in Twenty 20 carrer
बल्ख लीजेंड्स, बारिसल बुल्स, बारिसल बर्नर्स, चटगांव वाइकिंग्स, ढाका ग्लेडिएटर्स, जमैका, जमैका तलावाह, जोजी स्टार्स, कराची किंग्स, किंग्स इलेवन पंजाब, कोलकाता नाइट राइडर्स, लाहौर कलंदर्स, लायंस, मैटाबेलैंड टस्कर्स, मेलबर्न रेनेगेड्स, पीसीए मास्टर्स मास्टर्स, पीसीआई मास्टर्स राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, समरसेट, सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स, स्टैनफोर्ड सुपरस्टार, सिडनी थंडर, वेस्टइंडीयंस, वेस्ट इंडीज, वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया

ट्वंटी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
Chris Gayle complete 900 sixes in Twenty 20 carrer
क्रिस गेल 900
केरोन पोलार्ड 557
ब्रैंडन मैक्कुलम 484
शेन वॉटसन 386
ड्वेन स्मिथ 372
डेविड वार्नर 328
रोहित शर्मा 322
एरोन फिंच 320
आंद्रे रसैल 319
सुरेश रैना 299